टेलीग्राम पर महिला ने लगाया पोर्न वीडियो का बाजार, 500 से 2000 लेकर ग्राहकों को भेजती थी अश्लील कंटेंट

लाइव हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला 500 से 2000 रुपये लेकर ग्राहकों को टेलीग्राम के जरिए पोर्न वीडियो भेजती थी।

woman used to send porn videos on Telegram for 500 to Rs 2000
12वीं पास महिला पोर्न वीडियो से फंसाती थी ग्राहक

UP News: यूपी के फिरोजाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां नगला बीच क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12वीं पास महिला टेलीग्राम के जरिए युवाओं को पोर्न वीडियो भेजने के बदले रुपये वसूल करती थी। 500 से 2000 रुपये में ही वह अपने ग्राहकों को फंसाती थी और उनको रुपये आते ही वीडियो भेजती रहती थी। ऑनलाइन पेमेंट लेकर काफी समय से यह खेल चल रहा था। दो शादी होने के बाद वह मायके में रहती थी। मायके वालों ने गिरफ्तारी को लेकर थाने पहुंचकर विरोध किया लेकिन पुलिस के सबूत दिखाते हुए समझाने पर वे लौट गए।

थाना रजावली क्षेत्र के गांव नगला बीच की रहने वाली 29 साल की महिला की पहली शादी 2018 को अलीगढ़ क्षेत्र में हुई थी। पहले पति से उसको एक बेटी है। महिला पर गलत आचरण का आरोप लगाकर पति ने संबंध खत्म किया तो तलाक हो गया और परिजनों ने महिला की दूसरी शादी गाजियाबाद में कर दी थी। दूसरे पति से भी खुद के गलत आचरण को लेकर नहीं बनी और यहां भी पति से अलग हो गई। तीन साल से वह मायके में रह रही थी। महिला ने एक युवक से टेलीग्राम पर हिंदी और बॉलीवुड फिल्में डाउनलोड करना सीखा।

500 से 2000 रुपये में बेचती थी अश्लील कंटेंट

टेलीग्राम से फिल्मों और अन्य वीडियो के लिंक डाउनलोड करते करते वह इससे जुड़ती गई और कुछ साल से टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो देखने शुरू कर दिए। रोमांटिक और ‘सेलर हब 01' नामक ग्रुप से जुड़ने के बाद वह सैकड़ों लोगों से जुड़ गई। महिला ने 30 से 50 रुपये चुकाकर अपना रजिस्ट्रेशन पोर्न साइट पर कर लिया, जहां से वह अश्लील वीडियो के लिंक डाउनलोड करने लगी। टेलीग्राम पर लोगों से चेट करती थी, उसी चेट के माध्यम से वह बच्चों के अश्लील वीडियो टेलीग्राम के जरिए 500 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक में बेचने लगी। पुलिस के पास पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट की एक साल की ट्रांजेक्शन भी आ गई है।

टेलीग्राम के जरिए डाउनलोड होता था वीडियो

इंस्पेक्टर बृज किशोर सिंह ने बताया कि महिला के मोबाइल में मिले लिंक में अधिकतर वीडियो भारतीय हैं। महिला टेलीग्राम के जरिए उन वीडियो को डाउनलोड करती फिर उन्हें उन ग्राहकों को बेच देती जो उससे टेलीग्राम पर चेट करते थे। महिला के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। महिला के मोबाइल डाटा, टेलीग्राम ग्रुप, चैट, डिजिटल लेनदेन और बैंक खातों को जांच के दायरे में लिया है। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से टेलीग्राम ग्रुप सेलर स्टोरेज में पोर्न वीडियो मिले, जिसके आधार पर महिला के विरुद्ध कार्रवाई की है। उसके सहयोगियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsटेलीग्राम पर पोर्न वीडियो का बाजार, 500 से 2000 लेकर महिला भेजती थी कंटेंट