निकाह से एक दिन पहले महिला का मर्डर; प्रेमी के साथ सोई थी, घर में मिला खून से सना शव

हिन्दुस्तान, संवाददाता, उझारी (अमरोहा)
Follow us on Google News
share

अमरोहा में निकाह से एक दिन पहले 40 वर्षीय आयशा की कथित तौर पर उसके प्रेमी परवेज ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह घर में शव मिला, जबकि आरोपी फरार था। चार बच्चों की मां आयशा बुधवार को निकाह करने वाली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

woman murder in amroha

यूपी के अमरोहा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब निकाह से एक दिन पहले प्रेमी ने 40 वर्षीय प्रेमिका की बुधवार तड़के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका का खून से सना शव घर में ही पड़ा मिला। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। जानकारी पर मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में भी वारदात से सनसनी फैल गई। एसपी ने मौका मुआयना कर अधीनस्थों को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार संभल के मोहल्ला कोटगर्वी निवासी 40 वर्षीय आयशा पत्नी स्व. रईस बीते कुछ समय से कस्बे में बस स्टैंड के पास गुड्डू वारसी पुत्र सगीर के मकान में किराए पर रह रही थी। आयशा के साथ उसकी 18 वर्षीय पुत्री फायजा, 16 वर्षीय पुत्र साहिल, 14 वर्षीय रिहान व आठ वर्षीय अहसान भी रहते थे।

4 बच्चों की मां का युवक से चल रहा था लव अफेयर

बच्चों के मुताबिक आयशा का संभल निवासी परवेज नाम के व्यक्ति संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने आपसी सहमति से बुधवार को निकाह करने का फैसला किया था। निकाह की तैयारियों के चलते परवेज भी बीते तीन दिन से उझारी आया हुआ था और परिवार के साथ ही रह रहा था। बच्चों की माने तो मंगलवार देर शाम सभी लोग घर में सो गए। इसके बाद बुधवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो कमरे में मां आयशा मृत पड़ी मिली। जबकि परवेज गायब था।

घर में मिला था आयशा का शव

आयशा के चेहरे पर खून भी लगा था। बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर सैदनगली थाना पुलिस भी पहुंची। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह के बाद सीओ पंकज त्यागी व एसपी लाखन सिंह यादव ने मौका मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

रात में खाना खाकर चारों बच्चे कमरे के बाहर सो गए थे

वारदात के बाद से मृतका आयशा के बच्चों के बीच कोहराम मचा है। बदहवास बच्चे पूरे घटनाक्रम के बाद से दहशत में हैं। बेटे साहिल के मुताबिक मां आयशा व संभल निवासी परवेज का बुधवार को निकाह होना तय था। इसके पहले मंगलवार की रात खाना खाकर जहां बच्चे कमरे के बाहर छत पर सो गए तो वहीं मां आयशा व परवेज कमरे के अंदर चटाई पर सो रहे थे। बुधवार सुबह जागने पर घर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsनिकाह से एक दिन पहले महिला का मर्डर; प्रेमी के साथ सोई थी, घर में मिला शव