हनी ट्रैप में फंसाकर बंधक बनाया फिर अश्लील वीडियो बनाए, लाखों ऐंठने वाले गैंग की लेडी मेंबर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रामपुर में नौकरी का झांसा देकर युवक को प्रेमजाल में फंसाया गया, फिर बंधक बनाकर मारपीट की गई और अश्लील वीडियो बनाकर 2.32 लाख रुपये वसूले गए। मामले में फरार महिला आरोपी सुप्रिया शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

AI Genrated Pic

रामपुर जिले के केमरी थाना क्षेत्र के एक युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाने, बंधक बनाकर मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये की वसूली करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रही महिला आरोपी सुप्रिया शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित युवक, जो पेशे से वेल्डिंग का काम करता है, ने 24 नवंबर को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। युवक के अनुसार, एक युवती ने उससे दोस्ती कर मीठी-मीठी बातें करते हुए विश्वास में लिया और 22 नवंबर को एक बड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने का लालच देकर उत्तराखंड के रुद्रपुर बुलाया।

हनी ट्रैप में फंसाकर बंधक बनाया

पीड़ित का आरोप है कि तय स्थान पर पहुंचने पर कमरे में पहले से मौजूद सुप्रिया शुक्ला, इकरा बी, दीपक कश्यप, मुकेश, इशरत अली और एक अन्य युवक ने उसे बंधक बना लिया। आरोपियों ने डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर उसके बैंक खाते से ऑनलाइन 1.52 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाए

इसके बाद आरोपी युवक को कार से रामपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में ले गए, जहां गिरोह की मुख्य सदस्य जौहरा उर्फ महक पहले से मौजूद थी। आरोप है कि वहां युवक को गन प्वाइंट पर कपड़े उतरवाने के लिए मजबूर किया गया और जौहरा के साथ उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली गई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उससे कुल 2.32 लाख रुपये वसूल लिए।

महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जौहरा उर्फ महक, सुप्रिया शुक्ला, इकरा बी, दीपक कश्यप, मुकेश, इशरत अली और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को महिला आरोपी सुप्रिया शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।