भांजे के साथ मामी हुई फरार; बेटे की शादी से पहले मां ने कर दिया बड़ा कांड, पति भी हैरान

Feb 23, 2026 02:49 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर में 37 वर्षीय महिला बेटे की शादी से पहले 21 साल के सगे भांजे के साथ फरार हो गई। पति की तहरीर पर भांजे समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। महिला जेवर और नकदी लेकर गई थी। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर तलाश शुरू कर दी है।

भांजे के साथ मामी हुई फरार; बेटे की शादी से पहले मां ने कर दिया बड़ा कांड, पति भी हैरान

अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में है। बेटे की शादी से कुछ ही हफ्ते पहले 37 वर्षीय महिला अपने 21 साल के सगे भांजे के साथ फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने भांजे समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्रावल के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी। जब वह मायके से वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में उसका सगा भांजा विक्रम मिला। आरोप है कि विक्रम ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। इसके बाद से महिला का कोई पता नहीं चल सका है।

पत्नी भांजे के साथ फरार, पति परेशान

पीड़ित पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की तलाश में रिश्तेदारों, गांव के लोगों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। जब उसने भांजे और उसके परिवार से पूछताछ करने की कोशिश की तो उसे धमकियां दी गईं। इससे परेशान होकर उसने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दी। गुरुवार को पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

मामी से 16 साल छोटा है भांजा

पति के अनुसार, उसकी पत्नी और भांजे की उम्र में 16 साल का अंतर है। पीड़ित ने यह भी बताया कि आगामी 6 मार्च को उसके बेटे की शादी तय है और परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा हुआ था। ननिहाल पक्ष की ओर से मंगलसूत्र, चेन, पायजेब और अंगूठी जैसे जेवर खरीदे गए थे। आरोप है कि महिला मायके से लौटते समय ये जेवरात और लगभग एक लाख रुपये नकद अपने साथ लेकर आ रही थी। पति का आरोप है कि भांजा विक्रम महिला को इन्हीं सामानों के साथ अपने कब्जे में ले गया।

महिला की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और महिला व उसके भांजे के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस घटनाक्रम में अन्य लोगों की भूमिका भी रही है।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि महिला की सकुशल बरामदगी और उसके साथ गए सामान की रिकवरी पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की जानकारी पुलिस को दें।

इस घटना से परिवार में भारी तनाव का माहौल है। बेटे की शादी की तैयारियों के बीच महिला के लापता होने से न सिर्फ सामाजिक बल्कि मानसिक दबाव भी बढ़ गया है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।