Hindi NewsUP Newswoman entered her lover s house at midnight causing a commotion in a posh area even police stunned
आधी रात को प्रेमी के घर में घुसी महिला ने कर दिया कांड, पॉश इलाके में मचा बवाल; पुलिस भी दंग

आधी रात को प्रेमी के घर में घुसी महिला ने कर दिया कांड, पॉश इलाके में मचा बवाल; पुलिस भी दंग

संक्षेप: कुछ महीने पहले गोरखपुर के इस युवक की इंस्टाग्राम के जरिए बेंगलुरु की एक युवती से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया। जल्द ही यह ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक पहले से शादीशुदा था, यह बात उसने छिपाए रखी। सोशल मीडिया पर रोजाना बातचीत होती रही और दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं।

Mon, 3 Nov 2025 06:37 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में आने वाले शहर के पॉश मोहल्ले बेतियाहाता में आधी रात एक घटना ने सबको हैरान कर दिया। इंस्टाग्राम पर इश्क के बाद बेंगलुरु से पहुंची एक युवती आधी रात को अपने प्रेमी के घर में घुसी। वहां उसकी पत्नी को देख उसका पारा चढ़ गया। इसके बाद उसने न केवल झगड़ा किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी कर दी। फिर खुद न फंसे और प्रेमी पर इल्जाम आ जाए, इस मकसद से उसने पुलिस को फोन लगा दिया। बोली एक महिला ने खुदकुशी कर ली है, जल्दी आइए। मौके पर पहुंची पुलिस भी सच्चाई जान दंग रह गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक, बेतियाहाता निवासी युवक की कुछ महीनों पहले इंस्टाग्राम के जरिए बेंगलुरु की एक युवती से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और जल्द ही यह ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक पहले से शादीशुदा था, यह बात उसने छिपाए रखी। सोशल मीडिया पर रोजाना बातचीत होती रही और दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं। बताया जा रहा है कि युवक ने युवती से शादी का वादा भी किया था।

ये भी पढ़ें:पत्नी ने पति को बनाया बंधक, सीसीटीवी बंद कर हाथ-पैर और गले में रस्सी का फंदा कसा

बीते सप्ताह युवती बिना किसी को बताए बेंगलुरु से गोरखपुर पहुंच गई। शुक्रवार की रात वह सीधे प्रेमी के घर पहुंची। वहां पहुंचने पर जब उसे युवक की पत्नी के बारे में पता चला तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों महिलाओं के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पत्नी ने जब पति को बीच-बचाव के लिए बुलाया, तो युवती और ज्यादा भड़क उठी। उसने कंट्रोल रूम को फोन कर कहा कि एक महिला को उसके पति ने प्रताड़ित किया है, उसने खुदकुशी कर ली है, जल्दी से पुलिस भेजिए। पुलिस पहुंची और रात करीब डेढ़ बजे तक जांच-पड़ताल चली, लेकिन घर में सब कुछ सामान्य मिला। कोई भी व्यक्ति घायल या अचेत नहीं था।

पत्नी ने फोन कर बताई सच्चाई

अगले दिन सुबह जब मामला शांत हुआ तो युवक की पत्नी ने युवती की प्रेम कहानी से लेकर मारपीट तक की घटना खुद पुलिस को बताई। हालांकि, वह अपने पति को सामाजिक बदनामी से बचाने के लिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती।

ये भी पढ़ें:लिवइन में रह रही महिला को मिला धोखा, प्रेमिका की हत्या कर फरार हुआ प्रेमी

यकीन दिलाने के लिए महिला की फोटो भी भेजी

मारपीट के बाद जब प्रेमी की पत्नी जमीन पर लेटी थी, तभी युवती ने उसकी फोटो ले ली थी। यही फोटो उसने पुलिस को भेजी थी, ताकि उसे यकीन हो जाए कि महिला ने खुदकुशी कर ली है। फोटो के बारे में यह बताया कि फंदे से लटकने के बाद घरवालों ने उसे उतारकर फर्श पर लेटाया है।

क्या बोली पुलिस

इंस्पेक्टर कैंट संजय सिंह ने बताया कि घटना की रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। किसी तरह की आपराधिक गतिविधि नहीं पाई गई। चूंकि महिला की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |