Hindi NewsUP NewsWoman dies after consuming poison body eaten by insects at post-mortem house action taken against 3 employees in jhansi
भाजपा का सपना पूरा कर रहा चुनाव आयोग, एसआईआर को लेकर अखिलेश का बड़ा आरोप

भाजपा का सपना पूरा कर रहा चुनाव आयोग, एसआईआर को लेकर अखिलेश का बड़ा आरोप

संक्षेप:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सपने को पूरा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्दबाजी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने का दवाब बनाया जा रहा है।

Dec 01, 2025 02:53 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, वार्ता
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सपने को पूरा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्दबाजी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने का दवाब बनाया जा रहा है जिससे कई कर्मचारियों की जान चली गयी है। यादव ने संसद परिसर में पत्रकारों से सोमवार को कहा कि एसआईआर के जरिये भाजपा विपक्षी दलों के वोटरों का नाम मतदाता सूची से कटवा रही है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर एसआईआर की पूरी प्रक्रिया शादियों के मौसम में की जा रही है। इस दौरान लोग इधर-इधर एक-दूसरी जगह जाते हैं इसी बहाने उनके वोट कट जाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि यह भी देखने को मिला है कि एसआईआर में लगे कई कर्मचारियों की जान गयी है। बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) के ऊपर फॉर्म बांटने और भरने का इतना दवाब है कि वे अपनी जान दे रहे हैं। एक बीएलओ के परिवार का आरोप है कि उन पर वोट काटने का दबाव बनाया जा रहा था। ये बीएलओ गलियों में भटक रहे हैं। दिन-रात काम कर रहे हैं। ये जल्दबाजी क्यों। उत्तर प्रदेश में अभी तो कोई चुनाव नहीं है। अभी समय है तो आप आराम से ये काम करते। चुनाव आयोग इस लोकतंत्र में भाजपा का सपना पूरा करना चाहता है ताकि विपक्ष पार्टियों के वोट कट जाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए एसआईआर करवा रही है। देश में बेरोजगारी पर चर्चा न हो इसलिए इस तरह का काम कराया जा रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी को यह पता है कि कौन ड्रामा करता है। एसआईआर में जिन बीएलओ की जान चली गयी क्या वह ड्रामा है। भाजपा मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का ड्रामा भी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि एसआईआर का काम ईमानदारी से हो और कोई भी मतदाता नहीं छूटे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |