Hindi NewsUP NewsWoman body found eaten by insects in Jhansi hospital mortuary
यूपी के अस्पताल में लापरवाही, शवगृह में महिला के शव को कीड़ों ने खाया, 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज

यूपी के अस्पताल में लापरवाही, शवगृह में महिला के शव को कीड़ों ने खाया, 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज

संक्षेप:

झांसी में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। जहां मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखे गए 26 साल की महिला के शव को कीड़ों ने खा लिया। उधर, ये मामला सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। साथ ही तीन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की है।

Dec 01, 2025 02:21 pm ISTPawan Kumar Sharma भाषा, झांसी
share Share
Follow Us on

यूपी के झांसी से अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। जहां मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखे गए 26 साल की महिला के शव को कीड़ों ने खा लिया। उधर, ये मामला सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। साथ ही मामले में जांच कराने और शव के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तीन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गुरुसराय इलाके के सर्वो गांव की रहने वाली क्रांति देवी ने 28 नवंबर को अपने मायके में रहने के दौरान अपने पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर जहर खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके भाई सक्षम पटेल ने कहा कि उसने एक दिन पहले ही शव को शवगृह के ‘डीप फ्रीजर’ में रखने के लिए भुगतान किया था। उसने आरोप लगाया कि जब वह रविवार को शव लेने आया तो उसने पाया कि कीड़ों ने मृतका के आंख और कान को थोड़ा खा लिया था, जिसे देखकर उसने हंगामा किया।

हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. सचिन माहौर ने परिवार को जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शव की जांच में महिला की आँखों और कानों के पास काटने के निशान पाए गए। उन्होंने कहा कि एक शवगृह कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया है, अन्य को निलंबित कर दिया गया है और तीसरे आरोपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डॉ माहौर ने कहा कि विस्तृत जांच जारी है और शवगृह में अधिक संवेदनशीलता तथा उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:SIR ड्यूटी पर तैनात लेखपाल की मौत पर SDM भी भावुक, परिजनों के सामने रो पड़ीं

हाईवे से सटे खेत में बंद सूटकेस में मिला कंकाल

उधर, हापुड़ के पिलखुआ क्षेत्र के एनएच-9 स्थित रामा अस्पताल के सामने एक खेत में सूटकेस में सोमवार को एक कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूटकेस में कंकाल देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पिलखुवा पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। कंकाल कई दिन पुराना लग रहा है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है। कंकाल किसका है, इस बारे में पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। मौके से पुलिस ने साक्ष्य का संकलन किया है और प्रयोगशाला भेज दिया है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |