मोहब्बत में अपनों को दगा दे गई महिला, बॉयफ्रेंड संग हुई फरार, प्रेमी अब पति को भेज रहा न्यूड फोटो
फिरोजाबाद में एक परिवार ने युवती के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिलते ही उसकी शादी करा दी। शादी के बाद युवती ने ससुराल आकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग भाग निकली।

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद में प्रेम-प्रसंग के एक मामले में महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। महिला का शादी से पहले से ही रिश्ते के चाचा के साले के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने महिला की शादी कर दी। शादी के बाद विवाहिता ने ससुराल आकर पति को परेशान करना शुरू कर दिया।
महिला ने कहा, वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। तुम उसके लायक नहीं हो। घर वालों ने प्रेम संबंधों के चलते ही उसकी शादी उससे कर डाली थी। इसके बाद विवाहिता मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ मैनपुरी भाग गई। प्रेमी अब इंस्टाग्राम से आपत्तिजनकर फोटो पति को भेज रहा है। विवाहिता को भगाने एटा के एक दंपति का भी हाथ है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घर वालों ने कर दी जबरन शादी
फिरोजाबाद के थाना उत्तर के टापा खुर्द कोटला रोड निवासी युवक की शादी एटा के शीतलपुर निवासी युवती के साथ हुई। शादी के बाद ससुराल आते ही विवाहिता ने कह दिया कि उसके प्रेम संबंधों के चलते ही परिवार के लोगों ने उसकी शादी जबरन उससे कर दी है। वह अभी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और पति से कहा कि तू मेरे लायक नहीं है। प्रेमी उसके चाचा का साला है। प्रेमी मोहित पुत्र रामवरन निवासी भलेता दन्नाहार मैनपुरी के पास राजी से नहीं जाने दिया तो वह सबको जेल भिजवा देगी।
ससुराल वालों के समझाने पर भी नहीं मानी महिला
विवाहिता को ससुरालियों ने काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी तो अपने प्रेमी के साथ भाग गई। विवाहिता को भगाने में नीतू पत्नी जीतू और उसके पति जीतू निवासीगण शीतलपुर एटा का हाथ बताया है। पति का आरोप है कि प्रेमी के पास पहुंचने के बाद विवाहिता के आपत्तिजनक फोटो खींचकर प्रेमी उसके पति के पास फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी से डाल रहा है। कहता है कि मैनपुरी का गुंडा है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी संग चार बच्चों की मां फरार हुई
इसी तरह गोरखपुर जिले में भी प्रेमी संग एक महिला फरार हो गई। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के बाने ग्राम सभा के टोला जलारे की रहने वाली चार बच्चों की मां का संपर्क मनीराम क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ था धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। करीब दस दिन पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। महिला के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सूचना मिली कि महिला पीपीगंज क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही है। शनिवार को महिला के पति, बच्चे, भाई-बहन समेत अन्य परिजन उसे खोजते हुए वहां पहुंच गए। महिला को देखकर बच्चों ने मां से घर चलने की गुहार लगाई, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


