Hindi NewsUP NewsWill the Samajwadi Party field Jyotsna Singh against Raja Bhaiya? who received signals from Akhilesh yadav
कौन हैं ज्योत्सना सिंह? राजा भैया के खिलाफ क्या उतारेगी सपा, क्यों हो रही ऐसी चर्चा?

कौन हैं ज्योत्सना सिंह? राजा भैया के खिलाफ क्या उतारेगी सपा, क्यों हो रही ऐसी चर्चा?

संक्षेप:

समााजवादी पार्टी क्या राजा भैया के खिलाफ ज्योत्सना सिंह को चुनाव में उतारेगी? बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने युवा महिला ज्योत्सना सिंह को टिकट को लेकर इशारों में संकेत दिए हैं।

Jan 06, 2026 06:38 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में लग गए हैं। समाजवादी पार्टी भी तैयारियों में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। सपा में अभी से विधानसभा सीटों पर मजबूत दावेदारों के नाम पर मंथन करना शुरू हो गया। अखिलेश यादव ने आज-कल इशारों-इशारों में टिकट बांटना भी शुरू दिया। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्रतापगढ़ के कुंडा से राजा भैया के खिलाफ युवा महिला ज्योत्सना सिंह को चुनाव मैदान उतारने का संकेत दिए हैं। हालांकि यह सिर्फ संकेत है। अभी कोई आधिकारिक बात सामने नहीं आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों जिलों के पदाधिकारी और विधायकों के साथ क्षेत्रों में स्थिति जानने के लिए मुलाकात और बातचीत कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। सूत्र बताते हैं कि इसी दौरान अखिलेश यादव ने ज्योत्सना को कुंडा से उतारने का इशारों में संकेत दिया है। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है कि अखिलेश यादव ने इशारों में संकेत दिए हो। इससे कुछ दिन पहले भी मेहनौन से आई युवा महिला को भी इशारों में संकेत दिया था। महिला से कहा था कि जाओ एसआईआर में नाम जुड़वाओ तभी तो टिकट देंगे।

ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट की बैठक में स्टांप-रजिस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला, ये 13 प्रस्ताव पास

कौन हैं ज्योत्सना सिंह

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ज्योत्सना सिंह प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। ज्योत्सना ने एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की है। यही नहीं ज्योत्सना सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज के बीच अच्छी दोस्ती भी है। दोनों के परिवारिक संबंध भी हैं। दोनों ही परिवार समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। ज्योत्सना ने 2016 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उनके पिता राजकुमार सिंह प्रतापगढ़ की सदर सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नगर पालिका चुनाव में भी किस्मत आज़मा चुके हैं. वहीं उनकी माता भी सक्रिय राजनीति में हैं। वे सदर ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी महिला सभा, प्रतापगढ़ की जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें:बृजभूषण ने ऋतेश्वर महाराज को बर्थडे पर दी दुर्लभ गाय, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |