Hindi NewsUP Newswife was trying to take her husband and his married lover both of them jumped from a moving train
पति और उसकी शादीशुदा प्रेमिका को मनाकर ले जा रही थी पत्नी, चलती ट्रेन से कूद गए दोनों

पति और उसकी शादीशुदा प्रेमिका को मनाकर ले जा रही थी पत्नी, चलती ट्रेन से कूद गए दोनों

संक्षेप:

सतीश और पुष्पा कई महीने पहले लापता हो गए थे। सतीश की पत्नी रवीना उसे तलाश रही थी। जानकारी पर परिजनों के साथ वह गुरुग्राम पहुंची। रवीना ने दोनों को पकड़ लिया। वह उन्हें मनाकर उन्हें वापस ले जा रही थी। रात में सभी सो रहे थे तभी दोनों ट्रेन से कूद पड़े। रेलवे ट्रैक पर दोनों गंभीर अवस्था में मिले। 

Nov 23, 2025 09:25 am ISTAjay Singh संवाददाता, मथुरा
share Share
Follow Us on

दिल्ली-मथुरा रेल ट्रैक पर कोसीकलां क्षेत्र में कोटवन स्थित पंचवटी हनुमान मंदिर के पास शनिवार तड़के दौड़ती ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से प्रेमी युगल कूद गए। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पहले से शादीशुदा थे और गुरुग्राम में रहे थे। जहां से युवक की पत्नी ने परिजनों के साथ पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया और परिजन दोनों को बिहार ले जा रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3 बजे कोसीकलां स्टेशन के ट्रैकमैन संजीव कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती गंभीर अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। जहां युवक की मौत हो गई। युवती को जिला अस्पताल रेफर किया। कागजों के आधार पर युवक की शिनाख्त सतीश (उम्र 37 साल) और युवती की पुष्पा देवी (उम्र-35 साल) के रूप में हुई। दोनों भोजपुर (बिहार) के हैं। कोसीकलां पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि सतीश और पुष्पा कई महीने पहले लापता हो गए थे। सतीश की पत्नी रवीना उसे तलाश रही थी। जानकारी पर परिजनों के साथ वह गुरुग्राम पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। मनाकर उन्हें वापस ला रहे थे। रात में सभी सो रहे थे तभी किसी वक्त दोनों ट्रेन से कूद पड़े।

बिहार से आई पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को खोजा

पुलिस ने बताया कि पत्नी रबीना लगातार सतीश को तलाश रही थी। जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ वह गुरुग्राम पहुंच गई। वहां सतीश और पुष्पा दोनों मिल गए। दोनों से बातचीत के बाद उन्हें राजी कर परिजन शुक्रवार रात अपने साथ दिल्ली होते हुए ब्रह्मपुत्र मेल से बिहार ले जा रहे थे। रात में परिजन सो गए थे। तभी करीब साढ़े दो बजे कोसीकलां के पास परिजनों को चकमा देकर दोनों ट्रेन से कूद गए। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि आगरा पहुंचने पर जब उन्होंने सतीश और पुष्पा को नहीं देखा तो जीआरपी आगरा को सूचना दी। उस समय तक यह पता नहीं था कि सतीश और पुष्पा ट्रेन से कूद गए हैं।

रूट डायवर्जन के कारण मथुरा होकर जा रही थी ब्रह्मपुत्र मेल

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित रूट गाजियाबाद-टूंडला के रास्ते बिहार जाती है। लेकिन किन्हीं कारणों से हुए रूट डायवर्जन के कारण इस ट्रेन को वाया कोसीकलां, मथुरा और आगरा होते हुए गुजारा जा रहा था। ब्रह्मपुत्र मेल ने रात को 2.35 बजे मथुरा स्टेशन को क्रॉस किया था।

क्या बोली पुलिस

कोसकलां के थाना प्रभारी अजय कौशल ने कहा कि प्रथमदृष्टया लगता है कि ट्रेन के धीमे होने पर दोनों प्रेमी युगल फिर से भागने की फिराक में ट्रेन से उतरने के प्रयास में कूदे होंगे और हादसा हो गया। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:पति ने डंडे से पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर किए वार, तोड़ दिया हाथ
ये भी पढ़ें:पति के लिए प्रेमी ने लाकर दिया जहर, शादीशुदा महिला ने खुद ही खा लिया; जानें फिर
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |