घर पर खाना खाओ...दावत में जा रहे पति को पत्नी ने रोका, नहीं मानने पर बांधे पैर, फिर खा लिया जहर

Dinesh Rathour बांदा
share

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। दावत में जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी ने पहले पति के पैर रस्सी से बांध दिए और फिर खुद सल्फास की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश कर डाली।

घर पर खाना खाओ...दावत में जा रहे पति को पत्नी ने रोका, नहीं मानने पर बांधे पैर, फिर खा लिया जहर

यूपी के बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। दावत में जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी ने पहले पति के पैर रस्सी से बांध दिए और फिर खुद सल्फास की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश कर डाली। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पिपराहरी गांव की है। यहां रहने वाली 30 वर्षीय शबाना पत्नी मोहम्मद अनीस ने रविवार दोपहर जहरीली गोलियां खा लीं।

बताया गया कि मोहम्मद अनीस पड़ोसी दोस्त के यहां दावत में जा रहे थे, जबकि पत्नी चाहती थी कि पति घर पर ही खाना खाएं। इसी बात को लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अनीस चारपाई पर लेट गया। इसी दौरान शबाना ने मौका पाकर रस्सी से पति के पैर बांध दिए और सल्फास की गोलियां निगल लीं। पति ने किसी तरह रस्सी खोली, लेकिन तब तक शबाना बेहोश हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Voice of UP

शराब छोड़ने की नसीहत पर युवक ने खाया जहर

एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय बसंत लाल पुत्र सुखदेव ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों के मुताबिक बसंत शराब के नशे में घर आया और घर पर भी पीने लगा। पिता ने रोक-टोक की तो वह नाराज हो गया और गुस्से में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ग्राम पंचायत सचिव ने हाईवे किनारे कार में खाया जहर

वहीं दूसरी ओर बागपत में भी जहर खाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल गांव का रहने वाला अंकुर भारद्वाज पंचायत विभाग में सचिव के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती खेकड़ा ब्लॉक के काठा में चल रही है। पिछले करीब दो साल से वे काठा गांव में तैनात चल रहे है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अंकुर भारद्वाज विकास भवन पहुंचे थे। जहां उन्होंने विभागीय कार्य किया था। इसके बाद वे कार में सवार होकर काठा गांव के लिए चल दिए थे। बताया जाता है कि जैसे ही वे पाली गांव के पास पहुंचे, तो कार हाईवे किनारे खड़ी कर ली और फिर जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को संदेह हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम पंचायत सचिव को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि पंचायत सचिव की हालत बेहद नाजूक बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले गए थे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।