अवैध संबंध के शक में पत्नी की कर दी हत्या, पति ने खुद ग्राम प्रधान को फोन कर बताया मार दिया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के मुरादाबाद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही ग्राम प्रधान को फोन कर घटना की जानकारी दी।

अवैध संबंध के शक में पत्नी की कर दी हत्या, पति ने खुद ग्राम प्रधान को फोन कर बताया मार दिया

यूपी के मुरादाबाद में कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम शिमलाठेर में अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही ग्राम प्रधान को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिमलाठेर निवासी महेश मुरादाबाद में ट्रक चालक है। वह और उसकी पत्नी राजवती (32) पिछले करीब पांच वर्षों से एक नामी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के सदस्य थे और साथ में काम करते थे। इसी काम के सिलसिले में राजवती की जान-पहचान कंपनी के ही एक ऊंचे पद पर तैनात अधिकारी से हो गई थी।

अधिकारी से पत्नी की बढ़ती बातचीत और जान-पहचान को लेकर महेश के दिमाग में शक घर कर गया था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के उस अधिकारी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक की वजह से दोनों के बीच लंबे समय से आए दिन गृहक्लेश और विवाद होता रहता था। बीते बुधवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आपा खोकर महेश ने राजवती पर हमला कर दिया और दोनों हाथों से उसका गला तब तक दबाए रखा जब तक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं।

राजवती की तड़पकर मौत होने के बाद उसने खुद ही गांव के प्रधान को फोन घुमाया और घर में पत्नी की हत्या होने की बात कही। ग्राम प्रधान की तत्काल सूचना पर कुंदरकी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मुरादाबाद बिलारी सीओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी पति महेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका राजवती के भाई गुड्डू की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

बिना किसी पछतावे के बोला - हाँ, मैंने ही मारा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने उसने बिना किसी हिचकिचाहट और पछतावे के अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस अफसरों के सामने दो टूक कहा कि पत्नी के अवैध संबंध से वह तंग आ चुका था, इसीलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।