Hindi NewsUP NewsWife missing for 11 months husband warns he will kill himself with children by jumping into river if she not found
11 महीने से गायब है बीवी, नहीं मिली तो बच्चों संग नदी में कूदकर दे दूंगा जान, पति ने दी चेतावनी

11 महीने से गायब है बीवी, नहीं मिली तो बच्चों संग नदी में कूदकर दे दूंगा जान, पति ने दी चेतावनी

संक्षेप:

वीडियो में पीड़ित व्यक्ति पुलिस पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाते नजर आ रहा है। वीडियो में पीड़ित अपनी पत्नी को ढूंढकर लाने की बात कह रहा है। पत्नी वापस नहीं मिलने पर बच्चों समेत नदी में कूदने की चेतावनी भी दी है।  

Nov 03, 2025 04:59 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

यूपी के बापगत जिले में एक व्यक्ति अफसरों से गुहार लगाते नजर आया। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित व्यक्ति पुलिस पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाते नजर आ रहा है। वीडियो में पीड़ित अपनी पत्नी को ढूंढकर लाने की बात कह रहा है। पत्नी वापस नहीं मिलने पर बच्चों समेत नदी में कूदने की चेतावनी भी दी है। पीड़ित ने तीन लोगों पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार शामली के कैराना के रहने वाले राधेश्याम कश्यप पिछले कई दिनों से वह बागपत जिले के टांडा जिले में रह रहा है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी 11 महीने से गायब है। आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के तीन लोग उसकी पत्नी को भगा ले गए हैं। उसके पांच बच्चे हैं। वह कई दिनों से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। बीवी को तलाशने के लिए उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने शिकायत लिखने के बजाए उसे ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। शिकायत करते हुए पीड़ित पति का अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में वह चेतावनी देते दिख रहा है कि अगर उसकी पत्नी को खोजकर नहीं लाया गया तो वह पांच बच्चों समेत यमुना नदी में कूदकर जान दे देगा। इस संबंध में जब थाना प्रभारी ने बताया कि राधेश्याम ने 2023 में पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने उसकी पत्नी पार्वती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया था। पत्नी ने पति राधेश्याम पर मारपीट शराब समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में अब बाग में मिला महिला का शव, पास ही पड़ा था मोबाइल; इलाके में सनसनी
ये भी पढ़ें:ऐसा धोखा किसी को मत देना जानकी…पत्नी की अनदेखी से आहत पति ने जहर खाकर दी जान
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |