Hindi NewsUP Newswife hasina became murderer for her premi love she killed her husband who became hindrance their love
प्रेमी की मोहब्बत में कातिल बन गई हसीना, इश्क में रोड़ा बने पति का कर दिया काम तमाम

प्रेमी की मोहब्बत में कातिल बन गई हसीना, इश्क में रोड़ा बने पति का कर दिया काम तमाम

संक्षेप:

बहराइच में आशनाई में बाधा बन रहे पति को उसकी पत्नी और उसके आशिक ने मिलकर मार डाला। पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया। पहले अपने दुपट्टे से सोते हुए पति का गला घोंटा फिर चाकू से गरदन काट दी।

Oct 26, 2025 08:17 pm ISTDinesh Rathour बहराइच
share Share
Follow Us on

यूपी के बहराइच में आशनाई में बाधा बन रहे पति को उसकी पत्नी और उसके आशिक ने मिलकर मार डाला। पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया। पहले अपने दुपट्टे से सोते हुए पति का गला घोंटा फिर चाकू से गरदन काट दी। शनिवार को हुई इस जघन्य हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में इसतेमाल आला कत्ल को पुलिस ने बरामद कर लिया। पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खैरीघाट के अलीनगर कला गांव में शनिवार को वारदात सामने आई थी। युवक जाकिर पुत्र शाकिर अली की गला रेतकर हत्याकर घर के बरामदे में शव फेंक गए थे। युवक की पत्नी हसीना ने चचिया ससुर आसिफ पर भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगा आसिफ, उसके दो सालों रोजन अली व नफीस को नामजद कर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्या कांड का खुलासा कर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा व चाकू बरामद कर मृतक की पत्नी व उसके आशिक को गिरफ्त में ले कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। मौके पर एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ महसी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने भी गहनता से तहकीकात की। मृतक की पत्नी ने जिस अंदाज में ताना बाना बुना। तो यह हत्या भूमि विवाद में दिखा। था नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी।

पत्नी हसीना पर पुलिस को था शक

हत्याकांड में नामजद एफआईआर के बावजूद एसपी रामनयन सिंह ने गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर तहकीकात के मद्देनजर पुलिस के अलावा स्वाट प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह यादव व उनकी टीम को भी लगाया। हसीना के हाव भाव से वह शक के दायरे में आ गई। पुलिस ने जब उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से गहन क्रास सवालों की पूछताछ की। तो हसीना टूट गई। उसने बताया कि उसके दो वर्ष पूर्व गांव के ही अब्दुल सलाम उर्फ पिद्दी से उसे प्रेम हो गया था। पति इसमें बाधक बन रहा था। बताया कि जाकिर अली को शक हो गया था। उसका मिजाज हसीना के प्रति काफी सख्त होता जा रहा था। हसीना ने ही पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आशिक से मदद मांगी। वह जाकिर की हत्या को तैयार हो गया। शुक्रवार रात नौ बजे जाकिर घर से घूमने निकला। इसी बीच हसीना ने आशिक को योजना बताई। जाकिर आया तो बच्चे सो चुके थे।अब्दुल सलाम उर्फ पिद्दी (20) दबे घर में घुसा। उसने हसीना के दुपट्टे व मदद से जाकिर की हत्या कर दी। बड़ी सफाई से लाश टीन शेड में लाई गई। चाकू से गला रेता गया।

आरापियों को जेल भेजा गया

शनिवार सुबह जब थानाध्यक्ष राशिद अली ने तहकीकात शुरू की। तो अफसरों को हसीना की बातों पर शक जताया। आखिरकार दोनों कातिल धर दबोचे गए। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू अलीनगर के मुहाने पर पुलिया के पास से बरामद किया गया। वह कपड़े भी बरामद किए जो वारदात के दौरान पहने गए थे। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |