Hindi NewsUP NewsWife elopes with her lover enraged husband shoots and kills her police station two police man suspended
प्रेमी संग गई थी पत्नी, बौखलाए प्रेमी ने थाने में गोली मारकर दी हत्या, विवेचक और महिला सिपाही सस्पेंड

प्रेमी संग गई थी पत्नी, बौखलाए प्रेमी ने थाने में गोली मारकर दी हत्या, विवेचक और महिला सिपाही सस्पेंड

संक्षेप:

हरदोई जिले में एक व्यक्ति ने पाली थाना परिसर के अंदर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके एक महिला आरक्षी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Jan 12, 2026 03:30 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

यूपी के हरदोई जिले में एक व्यक्ति ने पाली थाना परिसर के अंदर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच दिन पहले उसकी पत्नी प्रेमी संग भागी थी, जिससे वह बौखलाया था। थाने में हुई इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार लिया गया और एक महिला आरक्षी समेत दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया निवासी अनूप की 35 वर्षीय पत्नी सोनी पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में अनूप ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी घर से जेवर और 35 हजार नकद लेकर गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रविवार को उसका पता लगाया और सोमवार को सोनी को अदालत में पेश करने और अन्य कानूनी औपचारिकताओं की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच, एक महिला सिपाही सोनी को थाना परिसर में स्थित भोजनालय में खाना खिलाने के लिए ले जा रही थी, तभी वहां घात लगाकर बैठे उसके पति अनूप ने पीछे से हमला कर दिया और अपनी पत्नी को गोली मार दी। सूत्रों ने बताया कि गोली लगते ही सोनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में चौपट हो गई लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था

हत्यारोपी पति को पुलिसकर्मियों ने मौके से पकड़ा

वारदात के तुरंत बाद सतर्क पुलिसकर्मियों ने मौके से भाग रहे अनूप और उसके एक साथी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक एम.पी. सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक राजनरायन तथा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के विवेचक और महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। कोई अन्य भी दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। थाना परिसर के भीतर सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |