पति को प्रेमिका संग पकड़ने के लिए पत्नी बनी जासूस, बुर्का पहनकर पहुंची और…

Feb 18, 2026 09:32 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

यूपी के सीतापुर में एक पत्नी ने जासूस बनकर अपने शिक्षक पति के अवैध संबंधों का भंडाफोड़ किया। पत्नी बुर्का पहनकर पहुंची और टीचर पति को स्कूल के बाहर प्रेमिका के साथ कार में बैठे रंगे हाथ पकड़ने के बाद जमकर धुनाई की। 

पति को प्रेमिका संग पकड़ने के लिए पत्नी बनी जासूस, बुर्का पहनकर पहुंची और…

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पत्नी ने फिल्मी अंदाज में बुर्का पहनकर पहुंची और अपने पति के 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' का पर्दाफाश किया। यह कोई मामूली झगड़ा नहीं था, बल्कि एक पत्नी की महीनों की रेकी और सब्र का नतीजा था जो बीच सड़क पर थप्पड़ों की बौछार के रूप में फूटा। 'पति, पत्नी और वो' के इस विवाद में तंबौर इलाके की मुख्य सड़क पर घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। सरकारी स्कूल के बाहर हुई इस भिड़ंत को देखने के लिए राहगीरों का हुजूम उमड़ पड़ा। पत्नी का आरोप है कि उसका शिक्षक पति अपनी मासूम बेटी और उसे छोड़ कर एक अन्य शिक्षिका के साथ अवैध संबंधों में डूबा हुआ है।

जासूस बनकर पत्नी ने बिछाया था जाल

जानकारी के अनुसार, बेहटा ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक पिछले काफी समय से अपनी पत्नी की नजरों में संदिग्ध था। पत्नी का आरोप है कि पति घर पर समय देने के बजाय परिषदीय विद्यालय में ही तैनात एक शिक्षिका के साथ गुपचुप तरीके से रह रहा था। पत्नी को शक था कि उसका पति हर रोज अपनी निजी कार से उस शिक्षिका को स्कूल लाने और ले जाने का काम करता है। अपने शक को पुख्ता करने के लिए पत्नी ने पूरी योजना बनाई और मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के वक्त वह खुद स्कूल के गेट के पास छिपकर बैठ गई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

बीच सड़क पर थप्पड़ों की बौछार और हंगामा

मंगलवार शाम जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई, शिक्षक अपनी कार लेकर शिक्षिका को लेने पहुंचा। जैसे ही शिक्षिका कार में बैठी, पहले से घात लगाकर बैठी पत्नी ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए कार को बीच सड़क पर ही रोक लिया। पति और उसकी प्रेमिका को एक साथ रंगे हाथ देख पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने बिना देर किए कार का दरवाजा खोला और पति पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि शिक्षिका को भी पत्नी के गुस्से का सामना करना पड़ा। पत्नी चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थी कि उसकी दस साल की एक मासूम बेटी है, जिसका भविष्य इस अवैध संबंध के कारण अंधकार में है।

थाने पहुंचा मामला, पुलिस जांच में जुटी

सरेराह हुए इस तमाशे के बाद मामला तंबौर थाने जा पहुंचा। शिक्षक की पत्नी का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी और उसे अपने हक के लिए यह कदम उठाना पड़ा। दूसरी ओर, शिक्षक और शिक्षिका ने भी पत्नी के खिलाफ मारपीट और अभद्रता की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस अब स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। विभाग में दो शिक्षकों के बीच इस तरह के विवाद ने शिक्षा विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।