
पत्नी ने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ा, दोनों की चप्पल से की धुनाई
युवक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। उसका गांव की ही निवासी एक महिला के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है जो खुद भी 5 बच्चों की मां है। बदनामी से बचने के लिए दोनों की मुलाकात अक्सर गांव के बाहर ही होती है। इनके इश्क के चर्चे गांव में आम हो गए थे।
यूपी के अमरोहा के डिडौली में हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार सुबह हंगामा खड़ा हो गया। वहां एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साई महिला ने दोनों की वहीं चप्पल से धुनाई कर दी। हंगामे के बीच करीब आधा घंटा तक पति-पत्नी और वो का हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। शोर सुनकर लोगों की भारी भीड़ लग गई। आरोप ये है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके नहीं पहुंची। युवक, पत्नी और प्रेमिका को लड़ते हुए छोड़ मौके से भाग गया। फिलहाल, मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

चर्चाओं में बना मामला डिडौली क्षेत्र से जुड़ा है। यहां के एक गांव में रहने वाले युवक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि युवक का गांव की ही निवासी एक महिला के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है जो खुद भी पांच बच्चों की मां है। बदनामी से बचने के लिए दोनों की मुलाकात अक्सर गांव के बाहर ही होती है। हालांकि, इनके इश्के के चर्चे गांव में आम हो गए थे। दबी जुबान में ग्रामीण की जुबां पर इसका अक्सर जिक्र रहता था। कुछ दिन पहले गांव की कुछ महिलाओं ने यह बात युवक की पत्नी को बताई भी थी लेकिन तब उसने महिलाओं की बात पर यकीन नहीं किया था। लेकिन, इसके बाद से वह पति को शक भरी निगाहों से देखने लगी थी जो सोमवार को आखिरकार सच साबित हो गया।
दरअसल, रोजाना की तरह युवक सुबह में करीब 10 बजे जब घर से तैयार होकर निकला तो शक होने पर पत्नी ने गांव से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उसी दौरान प्रेमिका महिला भी गांव से निकलकर बाहर पहुंच गई। जहां से युवक ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और फिर दोनों यहां से सीधे हाईवे स्थित चर्चित गेस्ट हाउस पहुंच गए। कमरा लेने के बाद दोनों अंदर घुसे ही थे कि दस मिनट के भीतर युवक की पत्नी भी पीछा करते हुए गेस्ट हाउस में आ धमकी। जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो सामने आया नजारा देख होश उड़ गए। पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी का खून खौल गया।
कोतवाली में पहुंची सूचना पर नहीं आई मौके पर पुलिस
हंगामा बढ़ता हुआ देख किसी ने कोतवाली में सूचना भी दी लेकिन आरोपी काफी देर गुजरने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई। इसी बीच पत्नी और प्रेमिका को आपस में लड़ता झगड़ता छोड़ युवक गेस्ट हाउस से भाग निकला। इसके बाद वह दोनों भी चली गईं। उधर, सीओ सिटी शक्ति सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।





