मुंह में कपड़ा ठूंस कर नवजात बच्ची को मरने के लिए खेत में क्यों फेंका? अरेस्ट मां और नानी ने उगला सच

By Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान

यूपी के बलरामपुर में नवजात बच्ची को खेत में फेंके जाने के मामले में सच सामने आ गया है। मामले में पुलिस ने बच्ची की मां और नानी को गिरफ्तार कर किया है। दोनों ने पुलिस को बताया है कि आखिर ऐसा क्यों किया?

मुंह में कपड़ा ठूंस कर नवजात बच्ची को मरने के लिए खेत में क्यों फेंका? अरेस्ट मां और नानी ने उगला सच
यूपी के बलरामपुर में नवजात बच्ची को खेत में फेंके जाने के मामले में सच सामने आ गया है।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में शर्मनाक मामला सामने आया है। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के किठुरा गांव में धान के खेत में नवजात बच्ची को मरने के लिए छोड़ने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को मरने के लिए फेंक दिया। पुलिस ने बच्ची की मां और नानी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने लोकलाज के डर से नवजात को खेत में छोड़ने की बात स्वीकार की है। घटना में शामिल बताए जा रहे रिश्तेदार (बहनोई) साजन की तलाश की जा रही है।

17 सितंबर की सुबह किठुरा गांव के धान के खेत में करीब एक दिन की नवजात बच्ची सफेद कपड़े में लिपटी मिली थी। बच्ची की हालत बेहद खराब थी और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। सूचना पर पहुंची पीआरवी-5455 के कमांडर कांस्टेबल सुशांत तिवारी और पायलट होमगार्ड विजय सिंह ने बच्ची को खेत से निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। संयुक्त चिकित्सालय के महिला प्रसव वार्ड में उसका इलाज कराया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। वर्तमान में बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:
डीजे की तेज आवाज से बच्ची की मौत का हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, दिया ये आदेश

जांच में युवती पर पुलिस का शक गहराया था

ग्राम चौकीदार राममिलन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में गांव की एक युवती पर पुलिस का शक गहराया, जो गर्भवती थी और कुछ समय से गांव में नहीं रह रही थी। ग्रामीणों ने घटना से एक रात पहले युवती और उसकी मां को नवजात के साथ घर जाते देखने की बात भी बताई थी।

ये भी पढ़ें:
सुहागरात पर ही पति ने बना ली दूरी, कभी साथ सोया ही नहीं, पत्नी ने कराई FIR

गिरफ्तार मां और नाना ने स्वीकारा

पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में श्रीदत्तगंज पुलिस ने शुक्रवार को दोनों महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। दोनों ने बताया कि लोकलाज की डर से ऐसा क्या किया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।