धनराज नथवानी को सपा का राज्यसभा प्रत्याशी क्यों बनाया? अखिलेश ने खुद बताया

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

राज्यसभा की 10 सीटों के चुनाव के लिए सपा ने प्रो. रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। अखिलेश ने कहा कि नथवानी को नई पीढ़ी और उद्योग जगत से जुड़ने के लिए राज्यसभा भेजा जा रहा है।

SP has named Dhanraj Nathwani as its Rajya Sabha candidate
सपा ने धनराज नथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया

राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में प्रो. रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी ने नामांकन दाखिल किया। धनराज नथवानी का नाम प्रत्याशी के तौर पर सामने आना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। अखिलेश यादव ने उन्हें राज्यसभा भेजने की वजह भी बताई। सपा मुखिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि समाजवादी पार्टी को नई पीढ़ी और नई सोच के व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट वर्ल्ड में कई दलों का दबदबा है। ऐसे में सपा ने उद्योग जगत से जुड़ने के लिए अपनी पार्टी से एक राज्यसभा सदस्य बनाने का फैसला लिया है। इससे प्रदेश में उद्योगों और कारोबार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

उद्योग जगत के लोगों के जुड़ने से प्रदेश को फायदा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार निवेश लाने और प्रदेशों में उद्योग स्थापित करने की बात करती है। उद्योग जगत के लोगों के जुड़ने से प्रदेश को फायदा होगा। समाजवादी पार्टी भी कारोबार बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवाद को समझने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को पढ़ना चाहिए। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि भारत में समृद्धि कैसे लाई जा सकती है।आपको बता दें धनराज नथवानी रिलायंस के प्रेसिडेंट और एनडीए के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं। ऐसे में बहुत जल्द संसद में पिता-पुत्र की जोड़ी दिखेगी।

तीसरे प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार

राज्यसभा के तीसरे उम्मीदवार के नाम को लेकर अखिलेश यादव ने सस्पेंस बनाए रखा। उन्होंने कहा कि इस पर काम चल रहा है। जैसे ही संख्या पूरी होगी, नाम घोषित कर दिया जाएगा। भाजपा के लोगों के संपर्क में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में भी उनके संपर्क में कई लोग हैं, लेकिन उन्हें एडजस्ट कैसे करेंगे।

सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन को लेकर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का गठबंधन पहले की तरह ही रहेगा। यानी सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि चुनाव से पहले गठबंधन की तैयारी चल रही है। इसकी औपचारिक घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार करना होगा। गठबंधन में शामिल दलों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि जो साथ पहले था, वही आगे भी रहेगा।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsधनराज नथवानी को सपा का राज्यसभा प्रत्याशी क्यों बनाया? अखिलेश ने खुद बताया