मीटर नेगेटिव बैलेंस में कटी बिजली रिचार्ज के बाद क्यों नहीं जुड़ रही? उपभोक्ता परिषद ने बताई वजह

Deep Pandey लखनऊ, विशेष संवाददाता
share

स्मार्ट मीटर नेगेटिव बैलेंस में कटी बिजली रिचार्ज के बाद क्यों नहीं जुड़ रही? स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कनेक्शन समय से न जुड़ पाने के पीछे असल वजह महज तकनीकी खामियां हैं।

मीटर नेगेटिव बैलेंस में कटी बिजली रिचार्ज के बाद क्यों नहीं जुड़ रही? उपभोक्ता परिषद ने बताई वजह

UP News: यूपी के स्मार्ट मीटर के नेगेटिव बैलेंस में कनेक्शन कट जा रहे हैं। रीचार्ज करवाने के बावजूद नेगेटिव बैलेंस में रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कनेक्शन समय से न जुड़ पाने के पीछे असल वजह महज तकनीकी खामियां हैं। दो अलग-अलग पेमेंट गेटवे, मीटरिंग अवसंरचना सेवा प्रदाता (एमआईएसपी) की दस अलग-अलग मीटर डेटा प्रबंधन प्रणाली (एमडीएम) और दूरस्थ प्रबंधन प्रणाली (आरएमएस) के बीच समन्वय न होने की वजह से भुगतान अपडेट होने में विलंब हो रहा है।

स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश में नेगेटिव बैलेंस वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर कनेक्शन धारकों का कनेक्शन स्वत: कट जा रहा है। जो उपभोक्ता उसके बाद रीचार्ज करवा ले रहे हैं, उनमें से तमाम के कनेक्शन फौरन जुड़ नहीं पा रहे हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कुछ स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनियां अपनी क्षमता से कमज़ोर एमडीएम सिस्टम पर ज्यादा लोड डाल रही हैं, जिसकी वजह से डेटा प्रोसेसिंग में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि जब से दिक्कत हो रही है, तब से अब कंपनियां क्षमता बढ़ा रही हैं। इससे साफ है कि पावर कॉरपारेशन ने अधूरी तैयारियों के साथ स्मार्ट मीटरिंग लागू कर दी है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।

Voice of UP

हेल्पलाइन भी विफल

अवधेश वर्मा ने कहा कि नोएडा, अयोध्या व बरेली में हुई बिजली दर की सुनवाई में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखी थीं। उपभोक्ताओं ने कहा था कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। पावर कॉरपोरेशन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह इन समस्याओं का समाधान करे।

18 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई

स्मार्ट मीटर का बैलेंस नेगेटिव होने की वजह से प्रदेश के 2.1 लाख घरों में बुधवार को अंधेरा रहा। बत्ती कटने के बाद विजिलेंस और बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी की आशंका पर छापेमरी की, जिसमें 18 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। सभी मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और जुर्माना लगाया गया है। पावर कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक स्मार्ट मीटर का बैलेंस नेगेटिव होने की वजह से प्रदेश में लगभग 5.25 लाख स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं का कनेक्शन स्वत: कट गया। इनमें से लगभग 2.1 लाख उपभोक्ताओं ने बैलेंस रीचार्ज नहीं करवाया, जिसकी वजह से उनके घरों में अंधेरा छाया रहा। जिन उपभोक्ताओं ने मीटर रीचार्ज नहीं करवाए हैं, उनके यहां बिजली चोरी की आशंका में छापेमारी की गई। है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।