Hindi NewsUP NewsWhy did MLA Pooja Pal leave her second husband She got angry at personal attacks, spoke openly
विधायक पूजा पाल ने दूसरे पति को क्यों छोड़ा? खुलकर रखी बात, निजी हमलों पर बिफरीं

विधायक पूजा पाल ने दूसरे पति को क्यों छोड़ा? खुलकर रखी बात, निजी हमलों पर बिफरीं

संक्षेप:

विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने के बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी से विधायक पूजा पाल को निकाल दिया गया। इसके बाद शनिवार को पूजा पाल ने सीएम योगी से मुलाकात की। योगी की तारीफ पर पूजा पाल के खिलाफ निजी हमले शुरू हो गए। इसका जवाब पूजा पाल ने अब खुलकर दिया है।

Aug 17, 2025 05:37 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी से निष्कासित होने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक पूजा पाल ने मुलाकात की है। विधानसभा में सीएम योगी की तारीफ करने के बाद ही उन्हें सपा ने बाहर किया गया था। अब सपा से निकाले जाने और सीएम योगी से मुलाकात के बाद उन पर निजी हमले शुरू हो गए हैं। इसे लेकर उन्होंने प्रयागराज के कर्नलगंज थाने मेंं मुकदमा भी दर्ज कराया है। पूजा पाल की दूसरी शादी और पति को छोड़ने को लेकर तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इस पर पूजा पाल ने सोशल मीडिया पर ही इसका जवाब दिया है। खुलकर अपनी दूसरी शादी और पति को छोड़ने का कारण भी बताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पूजा पाल ने लिखा कि कुछ लोग हैं जो हमेशा मेरे निजी जीवन पर टिपण्णी करते और लिखते रहते हैं। सपा नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर मेरे बारे में लिखते भी हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं लेकिन ये लोग सही बाते लिखें क्योंकि मैंने इनके ही पार्टी से चुनाव लड़ा उनके मुखिया (अखिलेश यादव) को सब पता है।

उन्होंने कहा, “मैं (अपने पति की हत्या) राजू पाल का मुकदमा न लड़ पाऊं इसके लिये मेरे साथ एक षड्यंत्र अतीक अहमद के द्वारा किया गया जिसमें मेरे खुद के परिवार के लोग शामिल थे।”

पूजा पाल का विवाह प्रयागराज के शहर पश्चिमी क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल से 2005 में हुआ था और विवाह के नौवें दिन राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। राजू पाल की हत्या में फूलपुर के पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके पूर्व विधायक भाई अशरफ को आरोपी बनाया गया। इन दोनों की अप्रैल 2023 में प्रयागराज में एक अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें:योगी की तारीफ करते ही MLA पूजा पाल सपा से निष्कासित,रास चुनाव में भी की थी बगावत

उन्होंने विधायक राजू पाल की हत्या के काफी समय बाद (ब्रजेश वर्मा से) अपने दूसरे विवाह की चर्चा करते हुए पोस्ट में कहा कि अब उनकी (अतीक अहमद की) भी हत्या हो चुकी है और उसके बाद मेरे परिवार के ही भाई ने मेरा मुकदमा (पाल हत्याकांड) लिया। उन्होंने कहा, “मुकदमा लड़ने वाले भाई ने कहा कि आप विवाह कर लीजिए, हम आपके साथ हैं।”

पूजा पाल ने अपने दूसरे पति और रिश्तेदारों की मिली भगत की ओर संकेतों में पोस्ट में कहा, “जब विवाह हो गया तो मुझे शादी के कुछ दिनों बाद सच्चाई का पता चला, क्योंकि यही लोग फिर कहीं बैठ कर यह बातें कर रहे थे कि अब अतीक के खिलाफ मुकदमा खत्म हो जाएगा, लेकिन मैं अपने इस इरादे से डिगी नहीं।”

विधायक पाल ने कहा, “मुझे यह पता चला कि ये लोग सच में मेरे साथ एक षडयंत्र रचे हैं। तब मैंने इसका विरोध किया और इसके बाद मैने जांच की तो बातें सच निकलीं और इसके बाद मैंने अदालत के माध्यम से अपने विवाह के अलगाव के लिए अर्जी भी दी।”

कहा कि अब जब मैने भरी विधानसभा में सच बोल दिया तक सब कुछ पता होने के बावजूद भी चिढ़ और प्रतिशोध में सिर्फ और सिर्फ मेरी छवि कैसे धूमिल की जाए इस वजह से सारा षडयंत्र भी करवा के और मेरे निजी जीवन के बारे में लिखते रहते हैं।

पूजा पाल अब कभी विधायक नहीं बन सकेंगी, शिवपाल यादव के इस बयान पर बिना किसी का नाम लिए कहा कि आज भी जनता का विश्वास और प्रेम मेरे साथ बना हुआ है। मेरी शहर पश्चिमी और चायल की जनता को मेरा दुख मेरी तकलीफ सबकुछ पता है। मैंने सबको बताया हुआ है इसलिए जनता का साथ आज भी मेरे साथ है। इसके डर से खाली कुछ समाजवादी यह सोचते हैं कि इनको आज भी जनता का स्नेह और प्रेम मिल रहा है इसलिए इस छवि को धूमिल करने के लिए ये लोग तरह तरह की चालबाजियां कर रहे हैं।