Hindi NewsUP NewsWhy did car riders murder pickup driver Hamid in Saharanpur UP? Police reveal; 2 arrested
कार सवारों ने पिकअप ड्राइवर हामिद की क्यों की थी हत्या?  पुलिस ने किया खुलासा; 2 अरेस्ट

कार सवारों ने पिकअप ड्राइवर हामिद की क्यों की थी हत्या? पुलिस ने किया खुलासा; 2 अरेस्ट

संक्षेप:

यूपी के सहारनपुर में तीन दिन पहले हुई पिकअप चालक हामिद अली की हत्या का खुलासा हो गया है। कार सवारों ने कार में साइड लगने पर हामिद को मार डाला था। पुलिस ने हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया।

Mon, 20 Oct 2025 06:08 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के सहारनपुर में तीन दिन पहले पिकअप चालक हामिद अली की हत्या का खुलासा हुआ है। कारसवारों ने कार में साइड लगने पर हामिद की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार और डंडा बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को कोतवाल संतोष त्यागी ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात गांव खेड़ा अफगान में कार में पिकअप की साइड लग गई थी। इसके बाद कहासुनी हो गई थी। कार सवार दो युवकों ने पिकअप का पीछा कर चालक हामिद अली की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को नकुड़-सहारनपुर रोड से आरोपी मोहित और मनीष निवासी गांव चापरचिड़ी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार व एक डंडा भी बरामद किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार में साइड लगने के बाद हामिद से कहासुनी हो गई थी। लोगों ने समझाकर शांत करा दिया था, लेकिन इससे उन्हें अपनी बेइज्जती महसूस हुई। उन्होंने पिकअप का पीछा कर फंदपुरी पुलिस चौकी से कुछ दूर पहले हामिद की बेरहमी से पिटाई कर दी और फरार हो गए थे। इससे हामिद की मौत हो गई थी। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट आया है साथ ही शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें:दीपोत्सव : डेढ़ लाख से अधिक दीयों से रोशन हुआ राम मंदिर, योगी ने जलाया पहला दीप

पूर्व विधायक ने दी सांत्वना

रविवार को पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने मृतक हामिद अली के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना पर रोष जताया। इस दौरान भाजपा नेता वेदभूषण गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज धनगर, अब्दुल्ला खान आदि रहे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |