साले ने जीजा के क्यों सटाकर मार दी गोली? महिला जज के पिता के मर्डर की सामने आई ये वजह
यूपी के मुरादाबाद में महिला जज के पिता और कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मस्जिद जाते समय हुई। बाइक से आए साले ने घटना को अंजाम दिया था।

Moradabad Murder News: यूपी के मुरादाबाद में शुक्रवार की शाम को हुई महिला जज के पिता और कारोबारी के सनसनीखेज मर्डर की वजह सामने आ गई है। कारोबारी की हत्या का आरोप असद के ही साले हिस्ट्रीशीटर जफर पर लगा है। पुलिस के अनुसार जफर हुसैन ने दिसंबर माह में मोहम्मद असद से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर ही उसने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया है। जिसका मुकदमा मझोला थाने में दर्ज है। इसके अलावा जफर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में उसके सगे भाई मुजाहिद ने भी धोखाधड़ी और जालसाजी कर मकान पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज करा रखा है।
वारदात के समय मोहम्मद असद अपने बड़े साले मुजाहिद के साथ स्कूटी से तरावीह पढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। इसी बीच छोटा साला जफर आया और जीजा के कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। हत्याकांड के बाद जफर मौके से भाग निकला, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार मौके पर फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई। एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में नागफनी पुलिस की तीन टीम के साथ ही एसओजी और सर्विलांस सेल को भी लगाया गया है।
बुलंदशहर में जज हैं कारोबारी की बेटी और दामाद
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी निवासी मोहम्मद असद (62) शहर की नामी बेकरी चैन अलवीना बेकर्स के संचालक हैं। परिवार में पत्नी मीना, एक बेटा अरीब और तीन बेटियां मीसा, रूमा और आसमां सुल्ताना हैं। बेटी आसमां सुल्तान और दामाद मोहम्मद आलम जज हैं और दोनों बुलंदशहर में तैनात हैं। बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे मोहम्मद असद अपने बड़े साले नागफनी के मोहल्ला डेहरिया निवासी मुजाहिद के साथ घर से स्कूटी पर लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे। बंगला गांव चौराहे के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर मोहम्मद असद का छोटा साला हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जफर आ गया। बाइक को कोई और चला रहा था। बाइक को मोहम्मद असद की स्कूटी के बगल में लगा दिया। आरोप है कि जफर हुसैन ने मोहम्मद असद के सिर में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। जिससे वह स्कूटी समेत लड़खड़ाकर गिर गए। भीड़भाड़ वाले चौराहे के पास सरेशाम हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक सवार फर्राटा भरते हुए वहां से गुरहट्टी की ओर भाग निकले।
घटना के बाद बेटा-भाई हमलावर के पीछे दौड़े
तरावीह की नमाज़ पढ़ने के बाद मृतक अनीस और उनका एक भाई व दो बेटे पीछे आ रहे थे। जैसे ही नकाबपोश हमलावर गोली मारकर फरार हुआ तो तुरंत ही मृतक व्यापारी के भाई और बेटे हमलावर के पीछे भागे, बताया गया कुछ ही दूरी पर रेलवे के पुल के पास की तरफ हमलावर ने एक बार फिर फायरिंग की और जैतपुर पट्टी मार्ग की तरफ जंगलों में भाग निकला।
जिला पंचायत सदस्य का देवर था अनीस
हत्याकांड का शिकार हुए अनीस की पाकबड़ा में टायर की दुकान है। अनीस के तहेरे भाई हाजी रफी की पत्नी महजबी वार्ड 33 से जिला पंचायत सदस्य हैं। अनीस महजबी का चचेरा देवर लगा था।जिस जगह पर हलावर ने हत्या को अंजाम दिया वह चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है। जिस वक्त गोली की आवाज़ आई तो कई पुलिसकर्मी मौके पर तुरंत पहुंच गए और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।
और पढ़ें


