यूपी में स्मार्ट मीटर नेगेटिव बैलेंस में कटी बिजली के बाद क्यों रिचार्ज नहीं? घर-घर अभियान शुरू
यूपी में स्मार्ट मीटर नेगेटिव बैलेंस में कटी बिजली के बाद क्यों रिचार्ज नहीं? प्रदेश में ऊर्जा विभाग की ओर से स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं के परिसरों और घर-घर सघन जांच अभियान शुरू किया गया है।
UP News: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नेगेटिव बैलेंस के बाद कटे बिजली कनेक्शन के लिए रिचार्ज क्यों नहीं किया गया है इसको लेकर पड़ताल तेज हो गई है। इसको लेकर बिजली विभाग ने घर-घर और परिसर-परिसर अभियान शुरू कर दिया। प्रदेश में ऊर्जा विभाग द्वारा स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं के परिसरों में सघन जांच शुरू किया गया है। दरअसल निगेटिव बैलेंस के कारण लगभग प्रदेश में 5.79 लाख कनेक्शन स्वतः कट गए थे। इसके बावजूद करीब 2.6 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक रिचार्ज नहीं कराया है। कटे कनेक्शन वाले परिसरों में बिजली चोरी की संभावना को देखते हुए गुरुवार की शाम 5 बजे तक मध्यांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल एवं केस्को-कानपुर वितरण निगमों के अंतर्गत 2990 परिसरों की जांच की गई। इस दौरान 146 परिसरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।
दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन के अनुसार, इन सभी के विरुद्ध धारा-135 एवं 138-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपभोक्ताओं को आगाह किया गया है कि कनेक्शन कटने के बाद बगैर रिचार्ज किए बिजली का उपयोग करना गंभीर अपराध है। यदि बैलेंस निगेटिव होने पर आपूर्ति रुक गई है तो उपभोक्ता कुल निगेटिव बैलेंस का कम से कम 50 प्रतिशत रिचार्ज कर तीन दिनों के लिए अस्थायी बहाली की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि में अपना शेष बकाया चुका कर बैलेंस को सकारात्मक (पॉजिटिव) करना होगा।
दो घंटे में बिजली न जुड़े तो 1912 पर करें संपर्क
निदेशक वाणिज्य प्रशांत वर्मा ने कहा है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है। जो उपभोक्ताओं को उनके बैलेंस के प्रति एसएमएस के माध्यम से 30 फीसदी, 10 फीसदी और शून्य होने पर निरंतर सचेत करती है। रिचार्ज की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप, आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख डिजिटल वॉलेट्स जैसे भीम, फोनपे और गूगल पे के साथ-साथ विभागीय काउंटरों की सुविधा उपलब्ध है।
उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते
उन्होंने कहा कि आमतौर पर स्मार्ट प्रीप्ेड मीटर रिचार्ज के कुछ ही मिनटों में बिजली बहाल हो जाती है, हालांकि तकनीकी कारणों से इसमें अधिकतम 2 घंटे तक का समय लग सकता है। इसके बाद भी आपूर्ति न जुड़े तो उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने पर दिक्कतों को दूर करने के लिए सहायता दी जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा के लिए विभाग पूरे तरीके से लगा है। किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

