Hindi NewsUP Newswho was samaydin killed by police in the shamli encounter what was his karnataka connection
कौन था समयदीन? जिसे पुलिस ने शामली एनकाउंटर में मार गिराया; सामने आया कर्नाटक कनेक्शन

कौन था समयदीन? जिसे पुलिस ने शामली एनकाउंटर में मार गिराया; सामने आया कर्नाटक कनेक्शन

संक्षेप:

समयदिन उर्फ सामा मोहल्ला रायजादगान थाना कांधला शामली का रहने वाला था। यहां से जाकर वह कर्नाटक में जनता कॉलोनी ऊरुकेरे, जिला तुमकुर में रहने लगा था। वहां भी उस पर केस हुआ। वांछित होने पर वह हरियाणा के कैथल में रहने लगा। वह और उसके साथी डकैती या लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Dec 09, 2025 10:33 am ISTAjay Singh संवाददाता, शामली
share Share
Follow Us on

यूपी पलिस ने शामली में कुख्यात अपराधी समयदीन को मार गिराया है। समयदीन उर्फ सामा का यूपी से कर्नाटक तक जाल फैला हुआ था। यूपी में अपराध में पुलिस रिकॉर्ड में नाम आने और जेल जाने के बाद इस अपराधी ने कर्नाटक का रुख किया था। पुलिस के मुताबिक वहां भी उसने कुछ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया था।

समयदीन के पास से पुलिस ने 9 एमएम की एक पिस्टल, .32 बोर की एक पिस्टल और 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया है। कुल छह खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस 315 बोर भी बरामद किए गए हैं। सामा के खिलाफ लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। समयदीन, अक्टूबर में शामली में हुए एक एनकाउंटर के दौरान पुलिस के शिकंजे में आने से बच गया था। वह मौके से भाग निकला था जबकि उसका साथी मारा गया था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

ऐसे हुआ एनकाउंटर

शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि समयदीन के एनकाउंटर में थाना भवन और बाबरी थाना पुलिस शामिल रही। यह एनकाउंटर भैसानी गांव में बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास हुआ। एनकाउंटर के दौरान समयदीन मारा गया लेकिन 5 अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसपी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश भैसानी के ईंट भट्टे के पास बैठकर लूट या डकैती की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर थानाभवन और बाबरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। पुलिस ने देखा कि पांच-छह बदमाश अलाव जलाकर आग ताप रहे थे। इस बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इसका जवाब दिया। इसी दौरान पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मारा गया बदमाश समयदिन उर्फ सामा मोहल्ला रायजादगान थाना कांधला शामली का रहने वाला था। यहां से जाकर वह कर्नाटक में जनता कॉलोनी ऊरुकेरे,जनपद तुमकुर में रह रहा था। वहां से वांछित होने पर वह हरियाणा के कैथल में रह रहा था। वह और उसके साथी डकैती या लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन वे अपने गलत मंसूबों में कामयाब हो पाते इसके पहले ही शामली पुलिस ने समयदीन को ढेर कर दिया। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;