49 साल में कौन रिटायर होता है? सीरियल में लौट रहीं स्मृति ईरानी ने आगे का प्लान बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीवी कमबैक पर स्मृति ईरानी ने आगे के राजनीतिक सफर पर कहा कि 49 साल में कौन रिटायर होता है?लोग 49 साल की उम्र में अपना (राजनीतिक) करियर भी शुरू नहीं कर पाते। अभी भी बहुत लंबा सफर तय करना है।

49 साल में कौन रिटायर होता है? सीरियल में लौट रहीं स्मृति ईरानी ने आगे का प्लान बताया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के रीमेक से टीवी पर अभिनय की दुनिया में धमाकेदार वापसी कर रही हैं। एक टीवी चैनल इंटरव्यू के दौरान रिटायरमेंट के सवाल स्मृति ईरानी ने कहा है कि उन्होंने राजनीति से दूरी नहीं बनाई है। उन्होंने जोर देकर यह राजनीतिक रिटायरमेंट बिल्कुल नहीं है। 49 साल की उम्र में कौन रिटायर होता है? लोग 49 साल की उम्र में अपना (राजनीतिक) करियर भी शुरू नहीं कर पाते। मैं तीन बार सांसद रह चुकी हूं; पांच विभागों की मंत्री रही हूं। अभी भी बहुत लंबा सफर तय करना है।

क्या वह 2029 का चुनाव अमेठी से लड़ेंगी क्योंकि 2024 में वह कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा से हार गई थीं के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकती कि पार्टी क्या फैसला लेगी। हो सकता है कि पार्टी 2026 या 2025 में भी कुछ फैसला ले। मुझे नहीं पता कि पार्टी मुझे क्या ज़िम्मेदारी देगी। लेकिन मुझे पता है कि मैंने एक सांसद के रूप में अपने काम से अपनी साख स्थापित की है। हालांकि, अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने इस बात से इनकार किया कि उन्हें 2025 की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था।

राहुल गांधी उम्मीदवार होते तो वह निश्चित रूप से हरा देती

उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर राहुल गांधी 2024 में भी उनके खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार होते तो वह निश्चित रूप से राहुल गांधी को हरा देती। उन्होंने कहा कि कोई समझदार उस सीट से नहीं लड़ना चाहता है जहां से हार निश्चित हो। इसीलिए राहुल अमेठी से चुनाव नहीं लड़े। राहुल गांधी पर अब आक्रामक पर क्यों नहीं के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2024 में मेरे खिलाफ लड़ने से इनकार कर दिया था। यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करना अब उनकी ज़िम्मेदारी नहीं है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP News49 साल में कौन रिटायर होता है? सीरियल में लौट रहीं स्मृति ने आगे का प्लान बताया