Hindi NewsUP Newswho laid flowers on graves of atiq ashraf and asad intelligence agencies are on alert regarding kasari masari
अतीक-अशरफ-असद की कब्र पर किसने चढ़ाए फूल? कसारी-मसारी को लेकर सतर्क हुईं खुफिया एजेंसियां

अतीक-अशरफ-असद की कब्र पर किसने चढ़ाए फूल? कसारी-मसारी को लेकर सतर्क हुईं खुफिया एजेंसियां

संक्षेप:

खुफिया सूत्रों के मुताबिक शब-ए-बारात की रात कब्रिस्तान में अतीक-अशरफ के कुछ करीबियों के पहुंचने की सूचना मिली थी। हालांकि, पुलिस और खुफिया तंत्र की प्राथमिक जांच में यह पता चला कि अतीक के दोनों छोटे बेटे अहजम और अबान कब्र पर नहीं आए थे। अतीक दो बेटे उमर और अली जेल में हैं।

Feb 04, 2026 10:40 pm ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

शब-ए-बारात पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ और बेटे असद की कब्र पर फूल चढ़ाए जाने की सूचना के बाद खुफिया विभाग के कान खड़े हो गए हैं। कसारी मसारी कब्रिस्तान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कब्र पर फूल चढ़े होने का दावा किया जा रहा है। इस इनपुट के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश है कि तीनों की कब्र पर क्या वास्तव में फूल चढ़ाए गए हैं और यदि ऐसा है तो फिर फूल चढ़ाने वाला कौन है? अतीक-अशरफ की पत्नी और उसकी बहन दो साल से फरार चल रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खुफिया सूत्रों के मुताबिक शब-ए-बारात की रात कब्रिस्तान में अतीक-अशरफ के कुछ करीबियों के पहुंचने की सूचना मिली थी। हालांकि, पुलिस और खुफिया तंत्र की प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अतीक के दोनों छोटे बेटे अहजम और अबान कब्र पर नहीं आए थे। अतीक का बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है, जबकि दूसरा बेटा अली झांसी जेल में निरुद्ध है।

ये भी पढ़ें:‘माफिया मतलब गद्दी’, अतीक के डायलॉग पड़े भारी, रील बनाने के चक्कर में 4 गिरफ्तार

गौरतलब है कि कसारी मसारी कब्रिस्तान में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद को सुपुर्दे-खाक किया गया था। असद को 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर किया था, जबकि अतीक और अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी के दौरान कॉल्विन अस्पताल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इधर, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब और उसकी बहन नूरी पिछले दो वर्षों से फरार हैं। शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपये और जैनब व नूरी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

ये भी पढ़ें:अतीक अहमद के बाद डॉन कौन ? यूपी के इस जिले में पुलिस ने बनाई लिस्ट

खुफिया विभाग यह भी जांच कर रहा है कि वायरल वीडियो कब का है, उसमें दिख रहे लोग कौन हैं और फूल चढ़ाने के पीछे कोई संगठित गतिविधि तो नहीं है। फिलहाल, पुलिस और खुफिया एजेंसियां सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही सूचनाओं की सत्यता की जांच में जुटी हैं और कब्रिस्तान क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |