राम मंदिर दान चोरी मास्टमाइंड कौन? टिन्नू-सुभाष को रिमांड पर लेगी पुलिस; कई सवालों के चाहिए जवाब

संवाददाता, अयोध्या
Follow us on Google News
share

Ram Mandir Controversy : राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड आखिर कौन है। मामले की जांच कर रही पुलिस को अब तक कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले में गिरफ्तार टिन्नू यादव और सुभाष को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इन दोनों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।

who is mastermind behind ram temple donation theft police will take tinnu subhash on remand many questions need answer

Ram Mandir Controversy : अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना की जांच जोरशोर से जारी है लेकिन अभी भी कई सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब सामने नहीं आए हैं। पुलिस इन सवालों के जवाब के लिए जल्द ही मामले में गिरफ्तार टिन्नू यादव और सुभाष को कस्टडी रिमांड पर लेगी। अब तक चार अन्य आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर ले पूछताछ हो चुकी है। टिन्नू और सुभाष से भी पुलिस पहले जेल में पूछताछ करेगी फिर कोर्ट से इनकी भी कस्टडी रिमांड मांगी जाएगी।

पुलिस अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पाण्डेय को कस्टडी रिमांड के दौरान मिले साक्ष्य और जानकारियों का सत्यापन कर रही है। इसमें पुलिस को लगातार नए-नए तथ्य मिल रहे हैं। मामले में अभी रमाशंकर मिश्रा, मनीष कुमार यादव, रमाशंकर यादव टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव से पूछताछ हुई है। इनकी कस्टडी रिमांड बाकी है। इसमें सबसे ज्यादा अहम पूछताछ टिन्नू और सुभाष से होनी है, जो पूरे मामले के साजिशकर्ता बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी की रकम पार करने में इनकी संलिप्तता स्वीकारी है। अभी तक इन दोनों को पूरे अपराध का मुख्य किरदार माना जा रहा है। चोरी की कथित फर्जी रसीदें सामने आने के बाद पुलिस की जांच का दायरा इसकी ओर बढ़ गया है। पुलिस अब इन रसीदों के दुरुपयोग के बारे में जांच कर रही है। पुलिस टिन्नू को कस्टडी रिमांड पर लेगी, तो फर्जी रसीदों और उसके इस्तेमाल पर भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस को इन सवालों के चाहिए जवाब

पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि चढ़ावा चोरी की योजना सबसे पहले कब और किसने बनाई। पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कौन था। आठों आरोपियों की अलग-अलग भूमिका क्या रही। किसने योजना बनाई, किसने अमल में उतारा और किसने सहयोग किया। चोरी के बाद नकदी और अन्य सामान का बंटवारा किस तरह हुआ। किस आरोपी के हिस्से में कितनी रकम आई। चोरी की कितनी रकम अभी तक बरामद नहीं हो सकी है और उसे कहां छिपाया गया या निवेश किया गया।

गोपाल राव 15 तक ट्रस्ट का काम संभालेंगे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अब तक कार्यरत रहे विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल राव ने कहा है कि वह 15 जुलाई तक ट्रस्ट के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने उन्हें नई व्यवस्था विकसित होने तक कामकाज देखने के लिए कहा है।

सपाइयों ने लगाए विवादित पोस्टर, पुलिस से भिड़े

वहीं, चढ़ावा चोरी को लेकर मीम आधारित विवादित पोस्टर (होर्डिंग) लगाने पर शुक्रवार रात गोरखपुर में सपाइयों का पुलिस से विवाद हो गया। इस पोस्टर को महानगर के अलग-अलग चौराहों पर लगाने की कोशिश की। पोस्टर हटाने के दौरान सिपाहियों की सपा कार्यकर्ताओं से धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक पोस्टर बरामद किया तीन चौराहों पर लगाई गई होर्डिंग पुलिस ने उतरवा दी। पुलिस ने े कार्यकर्ता अरविंद उपेंद्र दत्त शुक्ला को हिरासत में लेने की कोशिश की।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।