कौन हैं आराधना मिश्रा 'मोना' ? जिन्हें अजय राय की जगह मिली यूपी कांग्रेस की कमान

By Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान

यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। अजय राय की जगह आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस की कमान मिल गई। आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस नया अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

कौन हैं आराधना मिश्रा 'मोना' ? जिन्हें अजय राय की जगह मिली यूपी कांग्रेस की कमान
अजय राज की जगह यूपी कांग्रेस की कमान अब आराधना को सौंप दी गई है।

यूपी विधानसभा चुनाव में पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया। कांग्रेस नेतृत्व ने अजय राय की जगह उत्तर प्रदेश की कमान आराधना मिश्रा 'मोना' को सौंप दी है। कांग्रेस ने शुक्रवार को आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। आइए जानते हैं कि आराधना मिश्रा कौन हैं?

तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा

तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा को मोना के नाम से भी जाना जाता है। आराधना मिश्रा रामपुर खास से विधायक और CLP नेता हैं। आराधना मिश्रा राज्यसभा के सांसद और दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी है। उत्तर प्रदेश में आराधना की राजनीतिक समझ काफी अच्छी मानी जाती है। वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाली हुई है। उनके प्रमोद तिवारी रामपुर खास से 9 बार विधायक रहे। इसके बाद वह राज्यसभा चले गए।

ये भी पढ़ें:
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद को भी बड़ी जिम्मेदारी

आराधना प्रियंका गांधी की करीबी

अब इस रामपुर खास सीट से आराधना विधायक हैं। प्रतापगढ़ की इस सीट पर आराधना के कब्जा रहा है। यूपी की राजनीति में आराधना मिश्रा दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय हैं। आराधना प्रियंका गांधी की करीबी मानी जाती हैं। आराधना ने प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी काम किया था। अब आराधना को उत्तर प्रदेश की कमान सौंप दी है। अब भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई।

ये भी पढ़ें:
BJP ने 9वां नामांकन पत्र खरीद बढ़ाया राज्यसभा चुनाव का रोमांच; सेंधमारी भी तेज

संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बदलाव की दी जानकारी

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष अब आराधना मिश्रा हो गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी ने देवेन्द्र निषाद और आलोक प्रसाद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चौधरी वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की है।

कई दिनों से थी बदलाव की चर्चा

बीते कई दिनों से यूपी कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव की चर्चा चल रही थी। हालांकि, बुधवार को निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद तस्वीर साफ हो गई थी कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बदलने जा रहा है। शुक्रवार को अजय राय बतौर प्रदेश अध्यक्ष मुजफ्फर नगर में किसान कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन वहां ज्यादा देर तक नहीं रुके। इसके बाद ही कयास लगाए जाने लगे कि नेतृत्व परिवर्तन के आदेश जल्द ही जारी हो जाएंगे। देर शाम पार्टी ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए आदेश जारी कर दिए। पार्टी ने यूपी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी दिए हैं। इनमें यूपी फिशरमैन कांग्रेस के पूर्व यूपी अध्यक्ष देविंदर निषाद और यूपी अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष आलोक प्रसाद शामिल हैं।

वीरेंद्र चौधरी नए सीएलपी

पार्टी ने अराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने के साथ ही फरेंदा सीट से विधायक वीरेंद्र चौधरी को नया सीएलपी बना दिया है। अब तक यह कुर्सी आराधना मिश्रा के पास थी।

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।