बैंक अफसर को 3 पिस्टल कहां से मिली? प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या में नया अपडेट

वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

आखिर बैंक अफसर मानस को तीन पिस्टल मिली कहां से। गुरुवार को उसने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन तूलिका की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक अब पुलिस को इस बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने मानस के मोबाइल की काल डिटेल्स भी मंगवाई है।

lucknow nurder
प्रज्ञा मिश्रा बाएं और वारदात में मारी गईं दिव्या मिश्रा (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बैंक अफसर मानस ने गुरुवार को अपनी बैंक अफसर पत्नी जो मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं, को ब्रांच के बाहर गोली से उड़ा दिया था। इसके बाद वह सीधे अपने घर पहुंचा और मानसिक रूप से बीमार बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर व्हाट्सऐप स्टेटस लगाकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। चंद मिनटों में तीन-तीन जिंदगियों के खात्मे से कोहराम मच गया। हत्यारोपी बैंक अफसर ने इन वारदातों को अंजाम देने के लिए तीन अवैध पिस्टलों का इस्तेमाल किया था। घटना की जांच में जुटी पुलिस के लिए यह जानना अहम है कि आखिर बैंक अफसर मानस को ये तीन पिस्टल मिली कहां से? सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इस बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सीतापुर के एक शख्स का नाम आ रहा है।

तीन दिन से तफ्तीश में जुटी लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने मानस के मोबाइल की काल डिटेल्स मंगवाई है। काल डिटेल्स सोमवार को आएगी। हालांकि तफ्तीश में यह स्पष्ट हो गया है कि बरामद पिस्टल मुंगेरी थी। पुलिस को आशंका है कि मुंगेर गैंग से जुड़े किसी व्यक्ति से असलहे खरीदे गए हैं। कई संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं।

तीन पिस्टल खरीदीं पर फायर एक से ही किया

बैंक अफसर मानस बाजपेयी ने जिस असलहे से पत्नी दिव्या के माथे पर सटा कर गोली मारी फिर घर पहुंचकर उसी से बहन तूलिका को भी मारा था। उसके बाद उसी असलहे से खुद को भी उड़ाया था। यह सनसनीखेज खुलासा पुलिस और फोरेंसिक की प्राथमिक जांच में हुआ। पुलिस ने मानस के घर से तीन असलहे बरामद किए थे। एक बेड के नीचे पड़ा था। दूसरा उसके सीने पर और तीसरा बैग में था। इसके अलावा मौके से 15 कारतूस .32 बोर और तीन खोखे बरामद किए थे।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पारिवारिक कलह के चलते मानस ने जघन्य हत्याकांड की साजिश रची। उसने तीनों मौतों के लिए तीन असलहे खरीदे थे। वह कतई नहीं चाहता था कि उसका एक भी वार मिस हो। सीसी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मानस गुरुवार दोपहर पहले करीब 12 बजे के आस पास मिठाई वाला चौराहे के पास दिव्या की हत्या के लिए आटो से पहुंचा। उसने अपनी कमर में दो असलहे लगा रखे थे। एक बैग में रखा था। पत्नी जब कार से उतरी तो उसने पकड़कर खींचा। इसके बाद उससे हाथापाई की। सिर पर ताबड़तोड़ बट से कई प्रहार किए। इसके बाद उसने हत्या के लिए ट्रिगर दबाया।

गोली चेंबर में फंस गई। मानस ने दूसरी पिस्टल निकाली और उससे माथे पर सटाकर गोली मार दी। फिर आटो में सवार हुआ और घर पहुंचा। उसने उसी पिस्टल से बहन तुलिका को मारा और फिर खुद को गोली मार कर जान दे दी। दो अन्य पिस्टलों से उसने फायर नहीं किया।

आईफोन का पासवर्ड पता कर रही पुलिस

पुलिस टीम को मानस के घर से दो मोबाइल मिले थे। एक आईफोन है और दूसरा एक अन्य कंपनी का है। आईफोन लॉक है। पुलिस मानस के परिचितों और रिश्तेदारों से उसके मोबाइल पासवर्ड पता करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि अगर लॉक तोड़ा गया तो उसका डाटा उड़ जाएगा। सीसी कैमरे का डीवीआर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। घटना के संबंध में मानस अथवा दिव्या दोनों परिवारों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsबैंक अफसर को 3 पिस्टल कहां से मिली? प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या में नया अपडेट