
प्रेमिका काम पर जाती तो 13 साल की बेटी से रेप करता था प्रेमी, लिव इन में घिनौना अपराध
दिल्ली दक्षिण में रहने वाली एक महिला के मुताबिक 15 साल पहले उनका विवाह विकास से हुआ था। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। 8 साल पहले पति ने छोड़ दिया और बेटे को साथ ले गया। वह बेटी के साथ कानपुर के जाजमऊ के जखई बाबा मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी।
Minor Girl Raped: उत्तर प्रदेश के कानपुर के जाजमऊ में एक महिला के साथ लिव इन में रह रहे उसके प्रेमी की घिनौनी करतूत सामने आई है। महिला ने लिव इन में रह रहे प्रेमी पर 13 साल की बेटी से दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि जब वह काम पर जाती थी तो उसका प्रेमी उसकी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाता था। यही नहीं धोखेबाज प्रेमी ने मुंह खोलने पर मां-बेटी को मार डालने की धमकी भी दी थी। घुट-घुटकर जी रही किशोरी ने जैसे-तैसे हिम्मत कर मां को आपबीती बताई। मूल रूप से जालौन निवासी आरोपित को देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
मूलरूप से दिल्ली दक्षिण में रहने वाली एक महिला के मुताबिक 15 साल पहले उनका विवाह विकास से हुआ था। परिवार में एक बेटा व एक बेटी है। 8 साल पहले पति ने छोड़ दिया और बेटे को साथ ले गया। वह बेटी के साथ जाजमऊ के जखई बाबा मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण के दौरान भेल-पूरी का ठेला लगाने वाले अजीत नाम के युवक से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान उसने जाल में फंसा लिया और लिव इन में साथ रहने लगी।
पिछले एक साल से कर रहा था रेप
आरोप है कि महिला जब काम पर जाती थी तो प्रेमी उनकी 13 साल की बेटी से शारीरिक संबंध बनाता रहा। यहां तक कि डरा-धमकाकर पिछले एक साल से दुष्कर्म करता रहा। इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के बारे में पूरी जानकारी की जा रही है। जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





