यूपी भाजपा की नई टीम पर कब लगेगी फाइनल मुहर? दिल्ली में कुछ वीआईपी नामों पर फंसा पेंच

लखनऊ, विशेष संवाददाता
Follow us on Google News
share

यूपी भाजपा की नई टीम को लेकर सर्वोच्च स्तर से अंतिम मुहर लगनी है। हालांकि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है लेकिन कुछेक वीवीआईपी मामलों पर फैसला होना अभी शेष है।

यूपी भाजपा की नई टीम पर कब लगेगी फाइनल मुहर? दिल्ली में कुछ वीआईपी नामों पर फंसा पेंच

UP BJP New Team: यूपी भाजपा की नई टीम पर अंतिम मुहर लगना अभी भी बाकी है। यह मुहर सर्वोच्च स्तर से लगनी है। हालांकि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है लेकिन कुछेक वीवीआईपी मामलों पर फैसला होना अभी शेष है। दिल्ली में कुछ नामों को लेकर पेंच फंसा है। इन नामों पर निर्णय शीर्ष स्तर से ही होना है। यही कारण है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह अभी भी दिल्ली में ही डेरा जमाए हैं।

भाजपा की प्रदेश टीम को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म नहीं हो पा रहीं। पहले प्रदेश स्तर और फिर दिल्ली में कई बैठकें हो चुकी हैं। फाइनल लिस्ट भी बनकर तैयार है लेकिन कुछ मामलों पर प्रदेश नेतृत्व फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। यह मसला चुनिंदा हाई प्रोफाइल मामलों से जुड़ा है। यूं भी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के नाते काशी क्षेत्र के फैसलों में शीर्ष नेतृत्व से ही सहमति ली जाती है। प्रदेश टीम और क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर भी कुछ ऐसा ही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात होना बाकी है। उसके बाद ही नई टीम का ऐलान हो सकेगा।

खबर है कि एक केंद्रीय मंत्री के पुत्र और एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पौत्र को लेकर शीर्ष नेतृत्व से सहमति ली जानी है। खबर है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अपने पौत्र को विधानसभा चुनाव भी लड़ाना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी के दर्जन भर से अधिक मौजूदा चेहरे नई टीम से बाहर हो सकते हैं। दो प्रदेश मंत्रियों अभिजात मिश्रा और अर्चना मिश्रा के बीच प्रदेश महामंत्री पद पर प्रमोट होने की होड़ चल रही है। दोनों के पास दिल्ली से मजबूत बैकअप है। देखना दिलचस्प होगा कि सफलता किसे मिलती है। एकाध क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रिपीट होने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। रामसकल पटेल के वाराणसी का जिलाध्यक्ष बनने के बाद अब यह देखना होगा कि काशी क्षेत्र में दिलीप पटेल कुर्सी बरकरार रखने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

पांच जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर चुकी है भाजपा

यूपी भाजपा की नई टीम को लेकर भाजपा दो दिन पहले ही ऐलान कर चुकी है। हालांकि भाजपा ने अभी केवल पांच जिलों जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। पंकज चौधरी ने जिन पांच नामों का ऐलान किया है, उनमें दो ओबीसी, एक दलित भी शामिल है। भाजपा की ओर से घोषित नई सूची में अंबेडकरनगर से दिलीप देव पटेल, वाराण्सी से रामसकल पटेल, चंदौली से काशीनाथ सिंह, गोरखपुर महानगर से रमेश प्रसाद गुप्ता और देवरिया से काली प्रसाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दिलीप देव पटेल और रामसकल पटेल ओबीसी वर्ग से आते हैं, जबकि काली प्रसाद दलित समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। माना जा रहा है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन ने समीकरणों को साधा है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी भाजपा की नई टीम पर कब लगेगी मुहर? दिल्ली में कुछ VIP नामों पर फंसा पेंच