
एक बच्चा मर गया तो सब आ गए; नर्सिंग होम में 2 नवजातों की मौत पर CMO के बिगड़े बोल
गोंडा में एक निजी नर्सिंग होम में दो नवजातों की एक ही दिन मौत के मामला और भी तूल पकड़ता जा रहा है। अब इसी घटना से जुड़ा सीएमओ का एक बयान सामने आ रहा है, जिससे विभाग की किरकिरी हो रही है।
यूपी के गोंडा स्थित भाजपा कार्यालय से महज चंदकदम की दूरी पर एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार रात दो नवजातों की एक ही दिन मौत के मामला और भी तूल पकड़ता जा रहा है। अब इसी घटना से जुड़ा सीएमओ का एक बयान सामने आ रहा है, जिससे विभाग की किरकिरी हो रही है। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में सीएमओ डॉ रश्मि वर्मा कह रही हैं, "एक बच्चा मर गया तो उसके लिए सब आ गए, हजारों जिंदा होते हैं, लड्डू खाने के लिए जाओ ना।" यही नहीं वीडियो में वह हंसती नजर आ रही हैं, जो लोगो के दिलों को कचोट रहा है। सोशल मीडिया पर न सिर्फ एक जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते वह जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रही हैं, बल्कि विभाग का भी छिछालेदर हो रही है। वैसे तो शहर व जिले के किसी गंभीर समस्या पर जिले के आला अफसरों के बाइट व विडियो के जरिए संदेश जारी कर दिए जाते है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के इस अफसर के गैर जिम्मेदाराना बयानों को लेकर अभी तक किसी भी अफसर ने मुख तक नहीं खोला। ऐसा संवेदनहीन बयान सुनकर हर कोई स्तब्ध है।
उधर, सोशल मीडिया पर इस बयान पर दिनभर सैकड़ों पोस्ट किए गए है। जिसमें लोगों ने वीडियो शेयर कर इस कृत्य को निंदनीय और सामाजिक तौर पर गैर जिम्मेदाराना बयान बताया है। इस सम्बन्ध में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस सम्बन्ध में सीएमओ डा रश्मि वर्मा ने कहा कि वह मामले को गंभीर हैं। तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई जा रही है। सूचना मिलते ही नर्सिंग होम पर कार्रवाई की थी।
बेतुके बयान पर युवा मोर्चा ने सीएमओ का पुतला जलाया
शहर के एलबीएस चौराहा पर शनिवार दोपहर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमर पाठक की अगुवाई में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा के बेतुके बयान को लेकर पुतला जलाया गया है। जिला मंत्री ने बताया कि स्वास्थ विभाग की मुखिया अधिकारी सीएमओ डॉ रश्मि वर्मा का एक बयान सामने आया है।



