Hindi NewsUP Newswhen noose tightened chhangur baba started evading responsibility told ed that property belongs to neetu ask her only
शिकंजा कसा तो पल्ला झाड़ने लगा छांगुर बाबा, ईडी से बोला-प्रॉपर्टी नीतू की, उससे ही पूछो

शिकंजा कसा तो पल्ला झाड़ने लगा छांगुर बाबा, ईडी से बोला-प्रॉपर्टी नीतू की, उससे ही पूछो

संक्षेप:

छांगुर बाबा ईडी के कई सवालों पर चुप्पी साधे रहा। उसने बीच-बीच में यह भी कहा कि साजिश के तहत दुश्मनों ने उसे फंसाया है। ईडी ने उसे सोमवार शाम रिमाण्ड पर लिया है। सोमवार को उससे ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी। मंगलवार को ईडी के तीन अफसरों ने छांगुर को सवालों में फंसाने की खूब कोशिश की।

Jul 30, 2025 12:42 pm ISTAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

ईडी ने रिमाण्ड पर आए अवैध धर्मांतरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर से मंगलवार को कई घंटे पूछताछ की। उससे दस्तावेज सामने रखकर सवाल-जवाब किए गए। वह कई संपत्तियों पर यही कहता रहा है कि इस बारे में नीतू ही सब कुछ जानती है। कोठी भी उसके नाम ही है। सारी सम्पत्ति पर उसका ही हक, उससे ही सवाल पूछो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छांगुर ईडी के अन्य कई सवालों पर भी चुप्पी साधे रहा। उसने बीच-बीच में यह भी कहा कि साजिश के तहत दुश्मनों ने उसे फंसाया है। ईडी ने उसे सोमवार शाम रिमाण्ड पर लिया है। सोमवार को उससे ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी। मंगलवार को ईडी के तीन अफसरों ने छांगुर को सवालों में फंसाने की खूब कोशिश की। पर, वह शातिरों की तरह जवाब देता रहा। ईडी ने जब धर्मांतरण के लिए आने वाली विदेशी फंडिंग के बारे में पूछा तो उसने चुप्पी साध ली। फिर उसने कहा कि नीतू के खातों में ही रकम आती थी लेकिन उसके स्त्रोत के बारे में कुछ नहीं पता है। ईडी सूत्रों ने बताया कि कई सवालों पर वह रट लगाए रहा कि कुछ लोगों ने उसके खिलाफ मुकदमे लिखाए थे।

ये भी पढ़ें:छांगुर बाबा का दाउद इब्राहिम कनेक्शन, घर के पीछे कब्रिस्तान में छिपे हैं रहस्य

सहारनपुर की युवती भी बनी थी बदर की शिकार

छांगुर बाबा के गुर्गे बदर अख्तर सिद्दीकी की गुनाहों की लिस्ट बड़ी हो चली है। सहारनपुर की एक युवती भी बदर का शिकार बनी थी, जो दिल्ली में रहती थी। युवती के मां-पिता नहीं थे और उसे बदर ने झांसे में ले लिया। उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया, लेकिन युवती किसी तरह बदर के चंगुल से बच निकली। युवती ने हरियाणा में शादी कर ली है। एटीएस अब उसे तलाशने और बयान दर्ज कराने में जुटी है।

मेरठ-दिल्ली के बाद सहारनपुर की युवती भी बनी थी बदर का शिकार

धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग का नेटवर्क चलाने वाले छांगुर बाबा और बदर ने कई युवतियों को शिकार बनाया। मेरठ और दिल्ली की तीन युवतियां बदर के संपर्क में आईं और गायब हो गईं। एक महिला वकील का भी बदर ने उत्पीड़न किया था, जिसने बदर के खिलाफ दिल्ली के विजय विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अब एटीएस को बदर के प्रकरण में नया इनपुट मिला है। बदर के संपर्क में सहारनपुर की एक युवती भी रही जो दिल्ली में रहती थी। युवती के मां-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी। युवती को बदर ने अपने जाल में फंसाया और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। युवती को बदर पर शक हुआ तो उसने विरोध कर दिया। इस पर बदर ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। युवती अपनी परिचित महिला की मदद से किसी तरह बच निकली। बाद में युवती ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया और रहने की जगह बदल ली।

ये भी पढ़ें:छांगुर की सहयोगी नीतू के खाड़ी देशों में भी खाते, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

बेंगलुरू की महिला बोली, कब्रिस्तान में दफन हैं कई राज

धर्मांतरण के धंधेबाजों का शिकार बनी बेंगलुरू की महिला ने खुलासा किया है कि छांगुर के कब्रिस्तान में कई राज दफन हैं। उसने बताया कि जो लोग इस गिरोह के खिलाफ जाते या खतरा बन जाते उन्हें इसी कब्रिस्तान में दफना दिया जाता था। पीड़िता ने सहारनपुर पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है, उसने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है। बेंगलुरू निवासी महिला फिलहाल सहारनपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में रह रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |