Hindi NewsUP Newswhen husband asked for food wife slit his throat with a knife and made his mother and brother beat up his in laws
पति ने खाना मांगा तो पत्नी ने चाकू से रेत दिया गला, मां-भाई से सास-सुसर को पिटवाया

पति ने खाना मांगा तो पत्नी ने चाकू से रेत दिया गला, मां-भाई से सास-सुसर को पिटवाया

संक्षेप:

पति शाम को घर लौटा उसने रात में पत्नी से खाना मांगा। इस पर पत्नी ने कहा कि खुद ही निकाल कर खा लो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान पत्नी ने बलराम को जमीन पर गिरा दिया और चाकू से गला रेत दिया। पति लहूलुहान होकर तड़पने लगा।

Dec 09, 2025 09:00 am ISTAjay Singh संवाददाता, बांदा
share Share
Follow Us on

यूपी के बांदा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां खाना मांगने पर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति का चाकू से गला रेत दिया। यही नहीं मायकेवालों को बुलवाकर सास-ससुर को भी पिटवाया। घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे साले और सास ने घायल के पिता और मां को भी जमकर पीटा। खून से लथपथ पति को छोड़कर पत्नी घर से नगदी और मोबाइल लेकर चली गई। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी 28 वर्षीय बलराम पुत्र बच्ची मजदूरी करता है। शनिवार को वह मजदूरी करने गया था। शाम को वह मजदूरी करने के बाद घर लौटा उसने रात में पत्नी से खाना मांगा। इस पर पत्नी ने कहा कि खुद ही निकाल कर खा लो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान पत्नी ने बलराम को जमीन पर गिरा दिया और चाकू से गला रेत दिया। वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसे पीएचसी में भर्ती कराया। इसी बीच पत्नी ने घटना की जानकारी अपनी मां और भाइयों को भी दे दी। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने घायल बलराम के पिता और मां माया को मारपीट कर जख्मी कर दिया।

बलराम का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे दस हजार रुपये नगद और मोबाइल लेने के बाद मकान का ताला लगाकर अपने मायके चली गई। घायल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष राममोहन राय का कहना कि आरोपी पत्नी, उसकी मां और दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:मेरा अंतिम संस्कार वहीं करना, जहां पत्नी की चिता जली, सुसाइड नोट लिख ट्रेन से कट
ये भी पढ़ें:दोस्तों से रेप करवाने की धमकी दे रहा पति, पत्नी ने पुलिस से लगाई बचाने की गुहार
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |