प्रेमी से बात करने को टोका तो खांसी की दवा बताकर पति को पानी में मिलाकर जहर पिलाया, फिर..

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक पत्नी ने पति को खांसी की दवा बताकर जहर पिला दिया। दरअसल, पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिस पति ने टोका था।

प्रेमी से बात करने को टोका तो खांसी की दवा बताकर पति को पानी में मिलाकर जहर पिलाया, फिर..

यूपी के लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। प्रेमी से बात करने पर टोकने पर पत्नी ने पति को जहर पिला दिया। एक प्लंबर को उसकी पत्नी ने खांसी की दवा बताकर जहरीला पदार्थ पानी में मिलाकर पिला दिया। फिर बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। किसी तरह युवक घर से निकलकर सीतापुर परिजनों के पास गया। वहां हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर गोमती नगर लोहिया संस्थान लाए, जहां पर युवक का पांच दिन से इलाज चल रहा है। आरोप है कि पत्नी अस्पताल तक नहीं आई। चिनहट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से सीतापुर के रामपुर मथुरा निवासी प्लंबर दिलेराम (29) चिनहट के माधव ग्रीन में पत्नी के साथ किराए पर रहता है। दिलेराम के मुताबिक उसने आठ साल पहले बाराबंकी की युवती से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि पत्नी का चिनहट में ई रिक्शा चालक से प्रेम प्रसंग चलने लगा। जानकारी होने पर दिलेराम ने पत्नी को कई बार टोका तो उसने विवाद करना शुरू कर दिया। पत्नी की शह पर एक बार आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट भी की।

आरोप है कि 28 जनवरी को दिलेराम ने पत्नी और युवक के खिलाफ चिनहट थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दोनों ने मिलकर दिलेराम की हत्या की साजिश रची। दिलेराम का आरोप है कि 18 जून को वह काम से घर लौटा तो पत्नी से विवाद हुआ। पर, कुछ ही देर बाद पत्नी के व्यवहार में अचानक से बदलाव दिखा। वह उसके लिए पानी लेकर आई। बोली कि आपको खांसी आ रही है। इसलिए पानी में खांसी की दवा डाला है। दिलेराम को पहले संदेह हुआ। पर, उन्होंने भरोसा करके पानी पी लिया। पानी में डाली दवा पीने पर उसमें कड़वापन लगा।

दरवाजा बंद कर सो गई

दिलेराम के मुताबिक पत्नी बाहर से दरवाजा बंद कर सो गई। उसे रात में उल्टियां हुईं। अगले दिन सुबह दरवाजा खुलते ही वह डर से सीधे सीतापुर चला गया। वहां हालत बिगड़ने पर परिजन पांच दिन पहले लोहिया संस्थान की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। आरोप है कि पत्नी दिलेराम को देखने अस्पताल नहीं गई। दिलेराम का कहना है कि मामले की ऑनलाइन शिकायत की थी। शिकायत पर एक पुलिसकर्मी उसके बयान लेने अस्पताल आया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक ने खुद जहर खाया या उसे खिलाया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लोहिया संस्थान प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि मरीज में संदिग्ध रूप से जहरीले पदार्थ के सेवन की समस्या लग रही थी। मरीज का क्रिएटिनिन बढ़ा था। नेफ्रोलॉजी वार्ड में भर्ती है। अब हालत में काफी सुधार है। इसलिए उसे मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।