मां ने ही कर दी बेटे की हत्या, प्रेमी वाला राज खुलने का था डर

लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब घबराए प्रेमी ने खुदकुशी करने की कोशिश की।

mother and her lover murdered son
मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की

UP News: यूपी के कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने मां के नाम को कलंतित कर दिया। दरअसल, अवैध प्यार में रोड़ा बन रहे बेटे को मार डाला। बताया जा रहा है कि बेटा मां और उसके प्रेमी के रिश्ते का विरोध कर रहा था और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सच्चाई बताने की धमकी दे रहा था। इसी डर से मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात का खुलासा उस समय हुआ, जब बच्चे की हत्या से घबराए प्रेमी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया तो उसने जा देने का कारण बताया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

जहां गुरुवार रात करीब 10 बजे एक 14 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोर अपनी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई 11 और आठ साल के हैं। केपिता गुजरात में रहकर काम करते हैं। दो दिन पहले रात करीब 9 बजे किशोर घर से सामान लेने गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसकी मां का आशिक मौका पाकर घर पहुंच गया। कुछ देर बाद किशोर वापस लौटा तो उसने मां को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर उसने दोनों का विरोध किया। मां ने उसे रोकने और चुप कराने का प्रयास किया। लेकिन बेटा नहीं माना और गांव में ही रहने वाले चाचा-ताऊ से पूरी बात बताने की धमकी देने लगा।

शोर मचाने पर दबा दिया गला

किशोर के लगातार शोर मचाने पर मां ने उसका मुंह दबाने की कोशिश की। आरोप है कि प्रेमी ने भी महिला का साथ दिया और दोनों ने मिलकर किशोर का गला दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद युवक अपने घर चला गया और वहां फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उधर, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचा लिया। ग्रामीणों के पूछने पर उसने आत्महत्या की वजह बताते हुए पूरी सच्चाई बता दी। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। रात होने के कारण ग्रामीण महिला के घर नहीं गए लेकिन सुबह जब बच्चे की मौत की जानकारी हुई तो उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी।

इलाज के दौरान गई जान, मां बोली

ग्रामीणों और परिजनों के पूछने पर महिला ने बताया कि गुरुवार की रात को बेटा आटा लेने गया था। लौटकर आने पर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो उसके गले और शरीर में चोटों के निशान मिले। फिलहाल विसरा सुरक्षित किया गया है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि हिस्टो पैथालॉजी जांच आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

बच्चे कौन पालेगा, पिता बोला

बेटे की मौत की खबर मिलते ही मृतक का पिता गुजरात से कानपुर पहुंच गया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर गांव पहुंचा। पुलिस ने उसे घटना की जानकारी दी तो उसने कहा कि बच्चे कौन पालेगा। जानकारी के मुताबिक प्राथमिक जांच में हत्या की बात सामने आ रही है। लेकिन ऐसे में परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिलती है तो पुलिस वादी बनकर मुकदमा दर्ज कराएगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमां ने ही कर दी बेटे की हत्या, प्रेमी वाला राज खुलने का था डर