ये कैसी शर्त? उसने एक-एक कर उतार दिए सारे कपड़े, फिर लगा दी दौड़; अब ढूंढ रही पुलिस

Ajay Singh संवाददाता, हाथरस
Follow us on Google News
share

पांच से छह दोस्त आपस में खड़े होकर अपने ही एक दोस्त को लालच देकर जाल में फंसा रहे थे।उन्होंने शर्त लगाई कि यदि वह अपने सारे कपड़े उतारकर नग्न हालत में गांव की एक दुकान पर चक्कर लगाकर आएगा तो उसे 5  हजार रुपये दिए जाएंगे। युवक पांच हजार रुपये के लालच में आ गया।

ये कैसी शर्त? उसने एक-एक कर उतार दिए सारे कपड़े, फिर लगा दी दौड़; अब ढूंढ रही पुलिस

UP News : उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चंदपा गांव में कुछ दोस्तों ने अपने ही गांव के दोस्त से कपड़े उतारकर गांव में घूमने की शर्त लगा ली। उसे लालच दिया कि अगर वह नग्न अवस्था में गांव में घूमेगा तो उसे पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। युवक बातों में आ गया और उसने एक-एक कर सारे कपड़े उतार दिए और फिर दौड़ लगा दी। दोस्तों ने ही उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक के बारे में पता चला है कि वह नशे का आदि है। उसे तलाश किया जा रहा है। मामले में ऐक्शन लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जोकि चंदपा गांव का है। पांच से छह दोस्त आपस में खड़े होकर अपने ही एक दोस्त को लालच देकर जाल में फंसा रहे थे। शर्त लगाई कि अगर वह अपने सारे कपड़े उतारकर नग्न हालत में गांव की एक दुकान पर चक्कर लगाकर आएगा तो उसे पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। युवक पांच हजार रुपये के लालच में आ गया। पहले तो वह वीडियो में शर्माता रहा, लेकिन फिर उसने अचानक से अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए।

Voice of UP

युवक ने एक-एक कर सारे कपड़े उतार दिए और गली में सबके सामने नंगा हो गया। इसके बाद उसने दौड़ लगा दी। जिस वक्त गांव में यह सब हो रहा था उसी समय गली में कुछ महिलाएं अपने घर के सामने बैठी थीं। उन्होंने यह सब देखा तो वहां से हट गईं। उधर, युवक के दोस्तों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि शर्त के मुताबिक युवक के नग्न होकर दौड़ लगाने के बाद भी उसके दोस्तों ने उसे पांच हजार रुपये नहीं दिए। यही नहीं युवक के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

लोगों को इस बारे में पूरी बात का पता चला तो गुस्से में आ गए। अब लोग इस पर कार्रवाई की जरूरत बता रहे हैं। उधर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के भी संज्ञान में पूरा मामला आ गया। इस घटना को पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस तलाश कर रही है।

क्या बोली पुलिस

एसओ चंदपा योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नग्न अवस्था में घूमने वाला युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल वह फरार है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।