जीतू-अमरजीत में इस बात पर हुआ झगड़ा, फिर बुलाए गए साथी; बर्थडे पार्टी में ट्रिपल मर्डर की क्या कहानी ?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मनीष और अमरदीप नगर पालिका सभासद संजय सैनी के भाई और आकाश भतीजा था। जीतू सैनी की बर्थडे पार्टी में जिम में आने वाले सभी युवक आमंत्रित थे। अमरजीत, जीतू का दोस्त था। वह अपने साथ सभासद संजय सैनरी के भाई मनीष और भतीजे आकाश को भी पार्टी में ले गया था। फायरिंग में अमरदीप, आकाश और मनीष मौके पर ही मारे गए।

जीतू-अमरजीत में इस बात पर हुआ झगड़ा, फिर बुलाए गए साथी; बर्थडे पार्टी में ट्रिपल मर्डर की क्या कहानी

UP News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए तिहरे हत्याकांड की खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद बताया गया कि मुंह पर बर्थडे केक लगाने को लेकर शुरू हुए झगड़े में इतनी बड़ी वारदात हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुरुआत बर्थडे बॉय जीतू के मुंह पर केक लगाने से हुई। जीतू और अमरदीप में बहस होने लगी। देखते ही देखते बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों तरफ से कुछ अन्य साथी भी बुलाए गए और फिर देखते ही देखते खूनी खेल शुरू हो गया। कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में अमरदीप, आकाश और मनीष मौके पर ही मारे गए।

मनीष और अमरदीप नगर पालिका सभासद संजय सैनी के भाई और आकाश भतीजा था। बताया जा रहा है कि जिम में आयोजित जीतू सैनी की बर्थडे पार्टी में जिम में आने वाले सभी युवक आमंत्रित थे। अमरजीत, जीतू का दोस्त था। वह अपने साथ सभासद संजय सैनरी के भाई मनीष और भतीजे आकाश को भी पार्टी में ले गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद जीतू जिम में लगे सीसीटीवी का डीवीआर निकालकर भाग गया।

क्या सिर्फ मुंह पर केक लगाना ही बना काल

लोगों को इस तिहरे हत्याकांड में सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर हो रही है कि क्या सिर्फ मुंह पर केक लगाने के चलते ही तीन-तीन लोगों की जान ले ली गई या फिर बुलंदशहर तिहरे हत्याकांड की असल वजह कुछ और है? कुछ मीडिया रिपोर्ट्रस में कहा जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच कुछ पुरानी रंजिश भी थी। अमरदीप और जीतू के घर के पास सैनी धर्मशाला को लेकर भी कुछ विवाद बताया जा रहा है। हालांकि अभी किसी वजह की अधिकारिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुख्यत: मुंह पर केक लगाने को लेकर ही विवाद की शुरुआत की बात आई है। मामले की जांच जारी है। जांच में सारी बातों का खुलासा हो जाएगा।

पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दे रहीं दबिश

बुलंदशहर तिहरे हत्याकांड में पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी अभिषेक समेत आसपास के छह से अधिक थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा कुछ आरोपियों के नाम बताए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।