टैंकर में कौनन सा खतरनाक पदार्थ था, मुआवजा देने से बच नहीं सकती बीमा कंपनी; हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, विधि संवाददाता
share

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बीमा कंपनी इस आधार पर मुआवजा देने की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती कि दुर्घटना के समय टैंकर में स्पिरिट भरी थी और चालक के पास खतरनाक पदार्थों के परिवहन के लिए विशेष अनुमोदन नहीं था।

lucknow High Court
लखनऊ हाईकोर्ट

Lucknow Highcourt: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बीमा कंपनी इस आधार पर मुआवजा देने की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती कि दुर्घटना के समय टैंकर में स्पिरिट भरी थी और चालक के पास खतरनाक पदार्थों के परिवहन के लिए विशेष अनुमोदन नहीं था। न्यायालय ने कहा कि यह साबित करने का भार बीमा कंपनी पर होगा कि टैंकर में ले जाया जा रहा संबंधित पदार्थ केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली के तहत निर्धारित खतरनाक पदार्थों की श्रेणी में आता था।

यह निर्णय न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की एकल पीठ ने दिया है। न्यायालय ने कहा कि सिर्फ इस तथ्य से कि टैंकर में स्पिरिट ले जाई जा रही थी, यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि उसमें खतरनाक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा था। कहा कि अभिलेख पर ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिससे यह स्थापित हो सके कि टैंकर में ले जाया जा रहा विशिष्ट पदार्थ नियमावली में निर्धारित खतरनाक पदार्थों की किसी श्रेणी में आता था। मार्च 2015 में सड़क दुर्घटना में महेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई थी।

19.04 लाख रुपये क्षतिपूर्ति और ब्याज देने का था आदेश

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सुलतानपुर ने मृतक के विधिक वारिसों को 19.04 लाख रुपये क्षतिपूर्ति और 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आदेश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ बीमा कंपनी ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। बीमा कंपनी का कहना था कि टैंकर चालक के पास भारी मालवाहक वाहन चलाने का वैध लाइसेंस तो था, लेकिन खतरनाक अथवा जोखिमपूर्ण पदार्थों के परिवहन के लिए आवश्यक अतिरिक्त अनुमोदन नहीं था। तर्क दिया कि टैंकर में स्पिरिट ले जाई जा रही थी, जिसे उसने इथेनॉल के समान बताया। हालांकि, न्यायालय ने संबंधित नियमों का अवलोकन करते हुए कहा कि नियमावली की तालिका में स्पिरिट या इथेनॉल की प्रत्येक किस्म को खतरनाक पदार्थ के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है। लिहाजा सिर्फ टैंकर में स्पिरिट ले जाए जाने की बात से यह साबित नहीं होता कि उसमें नियमों के तहत खतरनाक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा था। आगे कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिससे यह साबित हो कि टैंकर में ले जाया गया पदार्थ नियमावली में निर्धारित किसी खतरनाक श्रेणी में आता था।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsटैंकर में कौनन सा खतरनाक पदार्थ था, मुआवजा देने से बच नहीं सकती बीमा कंपनी: HC