Hindi NewsUP Newswhat happened to this gangster of west up after police action in shamli now he chained himself
यूपी के इस गैंगस्टर को ये क्या हुआ? पहले लटकाया था फंदा, अब खुद को जंजीरों में जकड़ा

यूपी के इस गैंगस्टर को ये क्या हुआ? पहले लटकाया था फंदा, अब खुद को जंजीरों में जकड़ा

संक्षेप:

वायरल वीडियो में फिरोज खान अपने एक हाथ में लोहे की जंजीर के साथ कुंडे को डालते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में फिरोज खान ने कहा कि उस पर वीडियो डिलिट करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसे कहा जा रहा है कि उस पर प्रदेश में कहीं भी झूठे केस लग सकते हैं और उसके साथ कुछ भी हो सकता है।

Jan 03, 2026 06:14 pm ISTAjay Singh संवाददाता, शामली (झिंझाना)
share Share
Follow Us on

यूपी के शामली के रहने वाले वेस्ट यूपी के गैंगस्टर फिरोज खान को लेकर पुलिस सख्त क्या हुई वो अजीबो गरीब हरकतें करने लगा है। हाल ही में गैंगस्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने अपने घर में फांसी का फंदा लटकाया था। उसने एक पर्चा चस्पा कर उस पर कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम लिख सुपारी लेने का आरोप भी लगाया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर, उसकी भतीजी और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। पुलिस ने उस पर सरकारी काम में बाधा डालने और आत्महत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं केस दर्ज होने के बाद अब उसने एक और वीडियो वायरल कर दिया जिसमें वह खुद को जंजीरों में जकड़े नजर आ रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

मामला शामली के झंझाना इलाके का है। वायरल वीडियो में फिरोज खान अपने एक हाथ में लोहे की जंजीर के साथ कुंडे को डालते हुए दिखाई दे रहा है। जंजीर का दूसरा हिस्सा दीवा बंधा है। वीडियो में फिरोज खान ने कहा कि उस पर वीडियो डिलिट करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसे कहा जा रहा है कि उस पर प्रदेश में कहीं भी झूठे केस लग सकते हैं और उसके साथ कुछ भी हो सकता है।

उसने कहा कि उसे गोली मरवा दो, लेकिन वीडियो डिलीट नहीं करेगा।फिरोज कह रहा है कि झूठे केस से बचने के लिए उसे हाउस अरेस्ट होना पड़ रहा है। वह खुद अपना इंतजाम करेगा। वह हर आधे घंटे में लाइव करता रहेगा। उसने कहा हाथ में यह जंजीर इंसाफ तक रहेगी या मौत तक। जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक जंजीर हाथ में रहेगी।

फिरोज का यह वीडियो वायरल होने के बाद जहां एक तरफ लोग हैरान हैं वहीं पुलिस ने इसकी भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि दबाव बनाने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसने भी अपराध किया होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करती है और आगे भी करती रहेगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;