हमसे दो गलतियां हुईं, हम तो टारगेट पर हैं; ममता से मिलने गए अखिलेश ने ऐसा क्यों कहा?

sandeep लाइव हिन्दुस्तान
share

कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है। मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि हम से दो गलतियां हुई, एक तो बीजेपी को हराया, दूसरा अयोध्या हराया। इसलिए हम तो टारगेट पर होंगे। एक के नहीं कईयों के टारगेट पर होंगे।

हमसे दो गलतियां हुईं, हम तो टारगेट पर हैं; ममता से मिलने गए अखिलेश ने ऐसा क्यों कहा?

पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद गुरूवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कोलकाता में टीएमसी (प्रमुख) ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। अखिलेश ने ममता को शॉल ओढ़ा कर उनका अभिनंदन किया। और कहा कि दीदी, आप लड़ी हैं, आप हारी नहीं हैं। इस मुलाकात को लेकर सिसायी चर्चाओं का दौर गर्म रहा। वहीं मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सपा अध्यक्ष से जब पूछा गया कि ममता के बाद क्या अब आप टारगेट पर हैं। क्योंकि 2027 में यूपी में चुनाव होना है। जिसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि हम से दो गलतियां हुईं, एक तो बीजेपी को हरा दिया, दूसरा अयोध्या में हरा दिया। हम तो टारगेट पर होंगे, ये कोई नहीं बात नहीं है। हम तो बहुतों के टारगेट पर हैं। एक के टारगेट पर नहीं।

सपा ने आईपैक से तोड़ा नाता

आपको बता दें बंगाल चुनाव से पहले ममता की टीएमसी की चुनावी रणनीति और कैंपेन को संभालने वाली आईपैक के संस्थानों पर छापे पड़े थे। इसी संदर्भ में अखिलेश से सवाल पूछा गया था। वहीं कुछ दिन ही अखिलेश ने फंड्स की कमी का हवाले देते हुए आईपैक से करार तोड़ने की बात कही थी। सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा का पूरा चुनाव उन्होंने (भाजपा) लूट लिया। सेंट्रल फोर्स, इलेक्शन कमीशन और ट्रांसफर-पोस्टिंग का इस्तेमाल किया। मैंने यूपी का चुनाव भी बहुत करीब से देखा है। वहां कभी DGP नहीं हटे, न कभी चीफ सेक्रेटरी हटाए गए। किसी जिले के अधिकारी तक नहीं हटाए गए। जब बंगाल का चुनाव हुआ, तो पूरा का पूरा स्ट्रक्चर उन्होंने अपने हिसाब से बनाया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपको चुनाव हराना है। अब सुना है कि फोर्स के लोगों को 15 दिन की छुट्टी मिली है। सामान्य तौर पर सेंट्रल फोर्स को इतनी लंबी छुट्टी नहीं मिलती।

Voice of UP

चुनाव के बाद हिंसा पर क्या बोले अखिलेश

बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा पर अखिलेश ने कहा, यहां राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पार्टी ऑफिसों के साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, वैसा हमने कभी नहीं देखा। हम भी सरकार में आए और गए, लेकिन कभी ऐसा व्यवहार नहीं हुआ। चाहे साथी अभिषेक हों या दीदी, उन्हें सिक्योरिटी थ्रेट है। आखिर वे (हिंसा करने वाले) किसकी ताकत के दम पर ऐसा कर रहे हैं।

चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश-ममता की पहली मुलाकात

आपको बता दें बंगाल चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के पहले नेता हैं, जो ममता से मिलने पहुंचे। इससे पहले ममता-अखिलेश की मुलाकात 27 जनवरी को हुई थी। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और टीएमसी के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।