Hindi NewsUP NewsVoters Pratapgarh who have not filled out SIR forms will also be removed from three-tier panchayat list
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इन लोगों के काटे जाएंगे वोटर लिस्ट से नाम, जानें वजह

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इन लोगों के काटे जाएंगे वोटर लिस्ट से नाम, जानें वजह

संक्षेप:

त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रतापगढ़ में निर्वाचक नामावली से ऐसे मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है, जिन्हें एसआईआर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बाद तैयार की गई विधानसभावार मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है।

Jan 12, 2026 04:19 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रतापगढ़ में निर्वाचक नामावली से ऐसे मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है, जिन्हें एसआईआर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बाद तैयार की गई विधानसभावार मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है। इसके अधिकतर ऐसे मतदाता हैं जो मृतक हैं अथवा ऐसी युवतियां जो शादी के बाद अपने ससुराल में रहने लगी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची फाइनल करने के लिए पुनरीक्षण अभियान के बाद तैयार की गई विधानसभावार निर्वाचक नामावली से मिलान करने का निर्देश दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली की संभावित सूची पर प्रशासन की ओर से दावे आपत्तियां मांगी गई है। इसी तरह विधानसभावार पुनरीक्षण अभियान के बाद तैयार की गई संभावित मतदाता सूची पर भी प्रशासन की ओर से दावे आपत्तियां मांगे गए हैं। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन करने से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची का मिलान विधानसभावार मतदाता सूची से कर लिया जाए। मिलान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि विधानसभावार मतदाता सूची से हटाए गए वोटरों का नाम त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली में शामिल तो नहीं है। इसका विशेष खयाल रहे कि विधानसभावार मतदाता सूची से हटाए गए मृतक वोटर और ऐसी लड़कियां जो शादी के बाद अपने ससुराल में रहने लगी हैं, उनके नाम पंचायत निर्वाचक नामावली से विलोपित कर दिए जाएं।

ये भी पढ़ें:यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में चौपट हो गई लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था

त्रिस्तरीय पंचायत सूची से भी हटेंगे एसआईआर फार्म नहीं भरने वाले वोटर

एसआइआर के बाद मतदाता ड्राफ्ट सूची में विधानसभा क्षेत्र पट्टी में 44 बूथ बढ़ गए हैं। ऐसे में अब बूथों की संख्या 401 से बढ़कर अब 445 हो गई है। जबकि मतदाता सूची में 58225 मतदाता कम हो गए हैं। अब मतदाताओं की संख्या 316716 हो गई है। एसआईआर के पूर्व यहां पर 374941 मतदाता थे। रविवार को क्षेत्र के सभी 295 मतदान केंद्र के सभी 445 बूथ पर बीएलओ बैठकर मतदाताओं को नई सूची दिखाकर नए मतदाताओं से फार्म छह भरने की अपील करते दिखे। साथ ही जिन मतदाताओं की मैचिंग नहीं हो पा रही है उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। जिसका जवाब उन्हें निश्चित समय में मांगे गए दस्तावेज के साथ देना होगा।

एसडीएम पूर्णेंदु मिश्र ने बताया कि इन मतदाताओं को नोटिस उनके क्षेत्र के बीएलओ पहुंचाएंगे। केवल नोटिस मिलना ही पर्याप्त नहीं होगा। नोटिस में दी गई तिथि पर संबंधित मतदाता को स्वयं उपस्थित होकर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। अनुपस्थित रहने या दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में नाम कटने की संभावना है। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बताया, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली को पारदर्शी बनाने के लिए उसका मिलान विधानसभावार तैयार की गई निर्वाचक नामावली की ड्राफ्ट मतदाता सूची से करने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर ऐसे वोटरों की जांच करने के लिए कहा गया है जो पुनरीक्षण अभियान के दौरान मृतक अथवा ऐसी युवतियां जिनकी शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रहने लगी हैं।

ये भी पढ़ें:प्रेमी संग गई थी पत्नी, बौखलाए प्रेमी ने थाने में गोली मारकर दी हत्या, 2 सस्पेंड
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |