भोले-भाले लोगों को फंसाती थी ‘वरजीना’, यूपी के इस जिले में हनीट्रैप गैंग का खुलासा

Mar 09, 2026 01:47 pm ISTAjay Singh संवाददाता, मुजफ्फरनगर
share

वरजीना के माध्यम से गैंग भोले भाले लोगों को हनीट्रैप में फंसाता है।  उनके खिलाफ विभिन्न थानों पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले दर्ज कराकर समझौते के नाम पर अवैध वसूली करता है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद वरजीना, आफताब, रियासत और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परवेज अभी फरार है।

भोले-भाले लोगों को फंसाती थी ‘वरजीना’, यूपी के इस जिले में हनीट्रैप गैंग का खुलासा

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनरगर की थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस ने लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम वरजीना है। गिरोह के लिए वह भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाती थी। गिरोह में शामिल एक आरोपी अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी आफताब, रियासत, परवेज व साजिश निवासीगण गांव रथेडी और वरजीना पत्नी कुदरत अली निवासी गांव गढ़ी सरवट द्वारा हनीट्रैप का एक गिरोह बना रखा है।

गैंग में शामिल वरजीना के माध्यम से भोले भाले लोगों को हनीट्रैप में फंसाते है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले दर्ज कराकर समझौते के नाम पर अवैध वसूली करते है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद वरजीना, आफताब, रियासत और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परवेज अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया।

पैसे वाले लोगों की करते थे तलाश

एसएसपी ने बताया कि आरोपी पैसे वाले लोगों की तलाश करते थे। उसके बाद महिला के माध्यम से उसे अपने जाल में फंसाते थे। पीड़ित की वीडियो बनाकर उस पर झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी दी जाती थी। गांव में प्रधान पद के उम्मीदवारों को भी इस गैंग ने निशाना बनाया है।

हनीट्रैप में फंसने के बाद उसे प्रधानी का चुनाव न लड़ने की धमकी दी जाती है। इस गैंग ने नईमंडी, सिखेडा थाना क्षेत्र व हरिद्वार में लोगों को फंसाकर 10 लाख की वसूली की थी। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।