308 पहियों वाला वायरल ट्रक कब पहुंचेगा लखीमपुर खीरी की चीनी मील? कट गया इतने रुपये का टोल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेसल को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर उतारा गया और वहां से 308 पहियों वाले विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक ट्रेलर पर लादकर सड़क के रास्ते से झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है।

Viral Truck with 308 Wheels has been Deducted Toll of this Amount when will it reach Lakhimpur Kheri
बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए करीब 164–200 टन वजनी और लगभग 41 मीटर लंबी औद्योगिक मशीन/वेसल भारत लाई गई है

यूपी के लखीमपुर खीरी के कुंभी में स्थित बलरामपुर चीनी मिल देश का पहला चीनी आधारित पीएलए (पॉलीलैक्टिक एसिड) बायोपॉलिमर प्लांट स्थापित कर रही है। इसके लिए बेल्जियम से एक भारी भरकम मशीन मंगाई गई है, जोकि पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक चर्चा का कारण बन गई है। प्लांट के लिए बेल्जियम से एक विशालकाय रिएक्टर/बायलर मशीन को पहला ओडिशा के पारादीप पोर्ट मंगाया गया, जिसके बाद ओडिशा, झारखंड, बिहार होते हुए 308 पहियों वाले विशालकाय ट्रक पर इसे बलरामपुर चीनी मिल ले जाया जा रहा है। यह पिछले दिनों चंदौली, वाराणसी पहुंचा और दो दिन पहले ही गाजीपुर के लिए रवाना हुआ है।

200 टन वजनी ट्रक का टोल भी कटा

काफी विशालकाय होने की वजह से ट्रक के साथ-साथ पुलिस भी व्यवस्था बनाने के लिए लगातार चलती है। ट्रैफिक पुलिस के पास ट्रक को अपनी सीमा से दूसरी सीमा तक सकुशल पहुंचाने की जिम्मेदारी है। दिनभर में महज दस किलोमीटर तक ही ट्रक चल पाता है। सोशल मीडिया पर इसके काफी वीडियोज और फोटोज वायरल होते रहते हैं। यह वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा पर इसका 693 रुपये का टोल भी कट गया। इसके रास्ते में कई ओवर ब्रिज भी पड़ रहे हैं, जिन्हें खोलकर हटाया जा रहा है। इसके अलावा, हाईवे के ऊपर बने बोर्ड को भी खोला जाता है, ताकि ट्रक की ऊंचाई अधिक होने की वजह से उसे आवाजाही में कोई दिक्कत न हो।

कब तक पहुंच जाएगा बलरामपुर चीनी मिल?

200 टन वजनी शुगर मिल वेसल का रूट भी बदला गया है। गाजीपुर होते ही यह लखीमपुर खीरी की तरफ बढ़ेगा और फिर कुंभी स्थित बलरामपुर चीनी मिल में वेसल को लगाया जाएगा। इसके अपने गंतव्य तक पहुंचने में अभी तीन से चार हफ्तों का समय लग सकता है, क्योंकि इसकी स्पीड बहुत कम है। दिनभर में महज 10-20 किलोमीटर ही चल पाता है। वाराणसी से पहले यह चंदौली में भी दो दिनों तक फंसा रहा। जमीन चूंकि दलदली थी, इसलिए इसे निकालते के लिए अलग से रास्ता बनाया गया।

बेल्जियम से समुद्री रास्ते से ओडिशा के पोर्ट पहुंची है मशीन

बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए करीब 164–200 टन वजनी और लगभग 41 मीटर लंबी औद्योगिक मशीन/वेसल भारत लाई गई है। यह ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर उतारी गई और वहां से 308 पहियों वाले विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक ट्रेलर पर लादकर सड़क के रास्ते से झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है। इस ट्रक की खासियत यह है कि इसका ट्रेलर करीब 100 फीट लंबा और 7 मीटर चौड़ा है और इतने भारी भार को संभालने के लिए 308 पहियों का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से सामान्य सड़क मार्ग पर इसे निकालना बड़ी चुनौती बन रहा है। कई जगह बिजली के तार, खंभे, गेट और फुटओवर ब्रिज रास्ते में बाधा बने, जिन्हें हटाना या अस्थायी रूप से उठाना पड़ा।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP News308 पहियों वाले वायरल ट्रक का कट गया इतने रुपये का टोल, कब पहुंचेगा लखीमपुर खीरी