Hindi NewsUP NewsVillagers had a heated argument with the MLA regarding the health system
VIDEO: स्वास्थ्य व्यवस्था पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, युवक की मौत के बाद विधायक से तीखी नोकझोंक

VIDEO: स्वास्थ्य व्यवस्था पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, युवक की मौत के बाद विधायक से तीखी नोकझोंक

संक्षेप:

देवरिया में सर्पदंश से युवक की हुई मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे स्थानीय विधायक से स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम पर सवाल खड़ा करने को लेकर ग्रामीणों से बहस हो गई। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Aug 17, 2025 08:29 pm ISTPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान टीम, देवरिया
share Share
Follow Us on

यूपी के देवरिया में विधायक और ग्रामीणों की बीच तीखी बहस हो गई। दरअसल सर्पदंश से युवक की हुई मौत के बाद खामपार थाना क्षेत्र के बंधी भीसा गांव में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे स्थानीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा से स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम पर सवाल खड़ा करने को लेकर ग्रामीणों से बहस हो गई। तीखी बहस के बाद विधायक ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। अब सोशल मीडिया पर विधायक से बहस करने का दो वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खामपार थाना क्षेत्र के बंधी भीसा के रहने वाले बिट्टू कुशवाहा की सर्पदंश से 14 अगस्त को मौत हो गई थी। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर परिजनों से मिलने गांव पहुंचे और सांत्वना देने लगे। इस बीच कुछ युवक स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम पर सवाल खड़ा करते हुए विधायक से तीखी बहस करने लगे। युवकों का कहना था कि अस्पताल में बड़ी लापरवाही है। इलाज में लापरवाही तो हो ही रही है। अस्पताल के हैंडपंप से पानी तक नहीं आ रहा है। विधायक इस पर बिफर पड़े, उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को लेकर आज तक आप लोग हमारे पास आए हो तो बताइए, विधायक ने कहा कि कोई अपने भाई और भाभी का शिकायत लेकर आएगा, तो उसमें हम कुछ नहीं कर पाएंगे। व्यक्तिगत झगड़ा लेकर के कोई भी आएगा तो उसमें मैं किसी की मदद नहीं कर पाऊंगा। इसके अतिरिक्त कोई परेशानी है तो बताए, उसकी मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बेटे की शादी के लिए पिता ने लिया 12 लाख का कर्ज, पैसों से भरा बैग लेकर चालक फरार

विधायक ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लापरवाही की गई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएचसी को सीएचसी मेरे प्रयास से कया गया है। 35 वर्ष से जो जनप्रतिनिधि था, उससे आप लोगों ने आज तक कोई शिकायत नहीं किया। पूर्ववर्ती सरकारों का ही देन है कि आज स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं लचर है।

इसलिए व्यवस्था से नाराज थे ग्रामीण

बंधी भीसा के रहने वाले बिट्टू कुशवाहा को 14 अगस्त की सुबह सोते समय सांप ने काट लिया था। परिजन पीएचसी ले गए, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद के लिए फोन मिलाया, आधे घंटे तक इंतजार किए, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद बाइक से ही लोग मेडिकल कालेज बिट्टू कुशवाहा को ले गए, लेकिन तब तक विलंब हो चुका था और उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अगर लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं होती तो बिट्टू की जान बच गई होती। इसी बात को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी थी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |