विधवा साली ने दिया बेटे को जन्म, जीजा ने अपने ही बच्चे का किया सौदा, 20 हजार में बेची मोहब्बत की निशानी
रामपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। जीजा ने अपनी विधवा साली के साथ अवैध संबंधों के चलते पैदा हुए मासूम को महज 20 हजार रुपये के अस्पताल के बिल के लिए बेच दिया।

यूपी के रामपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। जीजा का अपनी विधवा साली से प्रेम-प्रसंग था। इस दौरान साली गर्भवती हो गई। उसने जीजा के बच्चे को अस्पताल में जन्म दिया। अस्पताल का बिल चुकाने के लिए जीजा के पास पैसे नहीं थे तो उसने अपनी मोहब्बत की निशानी का सौदा कर डाला। जीजा ने साली के साथ अवैध संबंधों के चलते पैदा हुए मासूम को महज 20 हजार रुपये में बेच दिया। इस शर्मनाक हकीकत का खुलासा तब हुआ जब आरोपी की पत्नी ने अपने मायके में पति को कमरे में बंद कर हंगामा शुरू किया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है, जबकि मासूम की तलाश जारी है।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी युवक का अपनी काशीपुर निवासी विधवा साली के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पत्नी के विरोध के बावजूद उसने संबंध खत्म नहीं किए। हाल ही में आरोपी ने अपनी गर्भवती साली को स्वार के एक निजी अस्पताल में 'पत्नी' बताकर भर्ती कराया। वहां ऑपरेशन से बेटे का जन्म हुआ। अस्पताल का बिल करीब 20 हजार रुपये बना, जिसे चुकाने के लिए आरोपी के पास पैसे नहीं थे। अस्पताल का बकाया चुकाने के लिए आरोपी ने मासूम के सौदे की साजिश रच डाली। वह अस्पताल प्रबंधन से यह कहकर मासूम को ले गया कि बच्चा कमजोर है और उसे मुरादाबाद में मशीन में रखवाना होगा। आरोप है कि इसके बाद उसने मासूम को किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया और मिले हुए रुपयों से अस्पताल का बिल भरकर साली को डिस्चार्ज करा लिया।
जब पत्नी को इस प्रसव और बच्चे के गायब होने की भनक लगी, तो उसने शोर मचा दिया। उसने मायके वालों की मदद से पति को अजीमनगर स्थित घर के एक कमरे में रात भर बंद रखा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी पति को लेकर थाने आ गई। कुछ देर के बाद पत्नी भी अपने मायके वालों के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस ने पति के परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी बुला लिया। मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी समझौते के बाद मामले का निस्तारण करने की बात कहीं। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल के मुताबिक, पत्नी ने पति पर अपनी बहन से अवैध संबंध रखने और बच्चे को बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
हॉस्पिटल के संचालक ने भी झाड़ा पल्ला
हॉस्पिटल के संचालक ने बताया आरोपी ने बच्चा किसे बेचा हमें कोई जानकारी नहीं है। महिला का पति अस्पताल से बच्चे को मशीनों में रखवाने का कहकर गया था। नवजात बच्चे को किस अस्पताल में लेकर गया यह भी मालूम नहीं है। शाम को अस्पताल की दवाओं आदि का भुगतान करने के बाद दोनों अस्पताल से चले गए थे।
अजीमनगर थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल का कहना है कि स्वार क्षेत्र की महिला शनिवार को थाने आई थी। महिला अपने पति पर गंभीर आरोप लगा रही थी। महिला का आरोप था मेरी विधवा बहन का मेरे पति के साथ चक्कर है। तीन दिन पहले स्वार के एक अस्पताल में मेरी बहन ने बेटे को जन्म दिया था। नवजात बच्चे को मेरे पति ने कहीं बेचा दिया है। मामले में पति का शांतिभंग में चालान जबकि महिला से लिखित में तहरीर देने की बात कही गई है।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


