Hindi NewsUP NewsVideo of sitapur young man missing for four days crying goes viral
भैया मुझे बचा लो, मेरा खून निकाल लिया है; चार दिन से लापता युवक का रोते हुए वीडियो वायरल

भैया मुझे बचा लो, मेरा खून निकाल लिया है; चार दिन से लापता युवक का रोते हुए वीडियो वायरल

संक्षेप:

सीतापुर के सदरपुर के रंडा गांव से चार दिन पहले लापता 27 साल के लवकुश यादव का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में वह रोते हुए बचा लेने की गुहार लगा रहा है। वीडियो में वह एक और युवक के बंधक होने की बात कह रहा है।

Jan 11, 2026 05:28 am ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, सीतापुर
share Share
Follow Us on

यूपी के सीतापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सदरपुर के रंडा गांव से चार दिन पहले लापता 27 साल के लवकुश यादव का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में वह रोते हुए बचा लेने की गुहार लगा रहा है। वीडियो में वह एक और युवक के बंधक होने की बात कह रहा है। सर्विलांस पर मिली लोकेशन के आधार पर दिल्ली के आसपास इलाके में पुलिस टीम रवाना हुई है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सदरपुर के रंडा गांव निवासी प्रेमचंद ने गुरुवार को सदरपुर थाने में बेटे लवकुश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रेमचंद के मुताबिक लवकुश सात जनवरी को खेत गया था। इसके बाद वह लौट कर घर नहीं आया। काफी खोजबीन की पर लवकुश का कुछ पता नहीं चला। सदरपुर पुलिस लवकुश की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी तभी शनिवार को लवकुश का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो दो मिनट आठ सेकंड का है। वीडियो में लवकुश रोते हुए बचा लेने की गुहार लगा रहा है। एक अन्य युवक को बंधक बनाने की बात भी कह रहा है।

ये भी पढ़ें:रिटायर्ड इंजीनियर की कमरे में मिली सड़ी-गली लाश, पास में शराब की बोतलें

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में वह कह रहा है भैया हमको बचा लो बहुत परेशान हूं। उसका खून तक निकाल लिया है। सर्दी में कपड़े उतारकर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। चार दिन से खाना नहीं मिला है। कुछ आदमी उसकी निगरानी कर रहे हैं। जंगल में भागते-भागते वह थक गया है। कहीं कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार वाले परेशान हो गए हैं। सदरपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार के मुताबिक सर्विलांस सेल की मदद से जांच की जा रही है। लोकेशन दिल्ली के आसपास की मिल रही है। टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही लवकुश को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |