Hindi NewsUP NewsVIDEO: After bull, dog, buffalo, now horse, patients and attendants scared in UP government hospital
VIDEO: सांड, कुत्ता, भैंस के बाद अब घोड़ा, यूपी के सरकारी अस्पताल में सहमे मरीज और तीमारदार

VIDEO: सांड, कुत्ता, भैंस के बाद अब घोड़ा, यूपी के सरकारी अस्पताल में सहमे मरीज और तीमारदार

संक्षेप:

यूपी में झांसी के सरकारी रेलवे अस्पताल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल के अंदर एक नहीं दो घोड़े टहलते नजर आ रहे हैं। अभी तक कुत्ता, सांड, भैंस के वीडियो आते रहे हैं। संभवतः पहली बार घोड़ों के इस तरह टहलने का वीडियो सामने आया है।

Sun, 31 Aug 2025 07:29 PMYogesh Yadav झांसी, संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के सरकारी भवनों और अस्पतालों में सांड, कुत्ता, भैस के घुसने और टहलने की तस्वीरें और वीडियो तो अक्सर आते रहते हैं। अब सरकारी अस्पताल के अंदर घोड़े के टहलने का वीडियो सामने आया है। वह भी एक घोड़ा नहीं बल्कि दो घोड़े अस्पताल में घुसे हुए हैं। एक साथ दो घोड़ों को अचानक अस्पताल परिसर में देखकर मरीजों और तीमारदारों में खलबली मच गई। लोग दहशत में आ गए। उन्हें घोड़ों के अपने ऊपर छलांग लगाने की आशंका सताने लगी। अफसरों तक मामला पहुंचा तो किसी तरह घोड़ों को अस्पताल के बाहर भगाया जा सका। मामला झांसी के रेलवे अस्पताल का है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झांसी में आर्मी क्षेत्र के करीब रेलवे अस्पताल बना हुआ है। शाम के वक्त ओपीडी नहीं होने के कारण लोगों की भीड़ नहीं थीं। मरीज और तीमारदार अपने-अपने वार्डों में थे। कुछ बाहर हरी घास पर बैठे थे। इसी बीच दो घोड़े अस्पताल के अंदर घुस गए। वह इमरजेंसी कक्ष के पास से होते हुए आगे गए तो गेट बंद थे। इसके बाद रेडियोलॉजी विभाग में चले गए। यहां से वह मुख्य चिकित्साधी कार्यालय की तरफ बढ़े। अचानक इस तरह से दो घोड़ों को अस्पताल के अंदर देख खलबली मच गई।

मरीजों-तीमारदारों को अस्पताल में बिछी टाइल्स पर घोड़े के टापों की आवाजें कुछ अजीब भी लगीं। इसके अलावा घोड़ों को चलने में भी असुविधा हो रही थी। इससे उनके बिदकरने की आशंका बढ़ गई और दोनों घोड़े दौड़ पड़े। इससे हड़कंप मच गया। इसी बीच वार्डों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने गेट बंद कर लिए। गेट बंद होने से कम से कम घोड़े वार्डों के अंदर नहीं जा सके।

इस दौरान घोड़ों को जहां रास्ता दिखा वह चलते गए। वार्ड नंबर दो पुरुष के आगे वाटर कूलर के पास लगा गेट खुला था। इससे वह बाहर निकल गए। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो कुछ देर में ही वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर छाए घोड़े

रेलवे अस्पताल में घोड़े घुसने के बाद सोशल मीडिया पर छा गए। भर्ती मरीज के तीमारदारों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके माध्यम से रेलवे बोर्ड चेयरमैन, रेलवे जीएम, डीआरएम को शिकायत की है। इसमें लिखा है कि रेलवे हॉस्पिटल कम, पशु चिकित्सालय ज्यादा है। पूरे अस्पताल में घोड़े दौड़ रहे हैं। हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं। जानवर इन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि इसके जवाब में सीएमएस ने लिखा है कि कैटल कैचर के लिए रेलिंग लगाए जाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।