Hindi NewsUP NewsVeterinary Research Institute IVRI Bareilly advisory for cattle farmers to protect animals of vector diseases in floods
किसानों के लिए आई एडवाइजरी, मवेशियों को बाढ़ में संक्रामक रोगों से बचाना अहम

किसानों के लिए आई एडवाइजरी, मवेशियों को बाढ़ में संक्रामक रोगों से बचाना अहम

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में नदियों के उफनाने से बाढ़ आई है। बाढ़ इलाकों में पशुओं के बीच संक्रामक बीमारियां ना फैलें, इसके लिए आईवीआरआई, बरेली ने पशुपालकों के लिए मवेशियों की देखभाल के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Thu, 11 Sep 2025 06:09 PMRitesh Verma हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, बरेली
share Share
Follow Us on

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों के बीच संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने एक एडवाइजरी निकाला है और पशुपालकों को सतर्क किया है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद मच्छर, मक्खी, जोंक जैसे परजीवी फैलने वाली बीमारियों का वाहक बनकर जानवरों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। दुधारू पशुओं में खुजली रोग और कमजोरी के अलावा दूध उत्पादन गिरने का भी खतरा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाढ़ प्रभावित इलाकों के पशुपालकों और किसानों के लिए आईवीआरआई ने हाल ही में विशेष एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में मच्छर, जोंक, मक्खी, किलनी जैसे परजीवी से बचने के उपाय बताए गए हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि बाढ़ का पानी जाने के बाद इन परजीवियों की संख्या तेजी से बढ़ती है। ये संक्रामक रोगों के वाहक बनकर सीधे पशुओं पर हमला करते हैं। खुजली, कमजोरी, दुग्ध उत्पादन में कमी और अन्य गंभीर बीमारियां मुख्य रूप से इन्हीं परजीवियों की वजह से होती हैं।

प्रयागराज, आगरा और शाहजहांपुर में उतरने लगा नदियों का पानी, बाढ़ से अब भी राहत नहीं

आईवीआरआई की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि वे केवल पशु चिकित्सक की सलाह पर ही एंटी-पैरासिटिक और कृमिनाशक दवाइयां इस्तेमाल करें। खुद से दवाइयों का उपयोग न करने और ओवरडोज का खास ध्यान रखने कहा गया है ताकि परजीवी प्रतिरोधक क्षमता नहीं हासिल कर सकें। त्रिवेणी दत्त ने कहा कि एडवाइजरी का मकसद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं की सेहत को सुरक्षित रखना और उन्हें संक्रामक बीमारियों से बचाना है।

गोशालाओं के आसपास सफाई बेहद जरूरी

विशेषज्ञों ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने फार्म व पशु आवास के आस-पास जलभराव और गंदगी न होने दें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ डॉक्टर द्वारा बताए गए कृमिनाशक शेड्यूल और दवा कोर्स का पालन करें। साल में एक बार एंटी-पैरासिटिक दवाइयों का प्रकार बदलना भी आवश्यक बताया गया है।

पशु चिकित्सकों से जरूर लें सलाह

आईवीआरआई ने चेताया है कि पशुपालक भूलकर भी डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न दें, न ही लगातार एक जैसी दवा का उपयोग करें। सामूहिक कृमिनाशन नहीं करें। इसके बजाय फार्म में परजीवी नियंत्रण का पूरा रिकॉर्ड रखें और प्राकृतिक रूप से सुरक्षित दवा ही दें। बाढ़ क्षेत्र के पशुपालकों से अपील की गई है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि पशुओं के स्वास्थ्य और उनकी उत्पादकता पर कोई विपरीत असर न पड़े।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |